गर्लफ्रेंड को दूसरे मर्द के साथ देख भड़का प्रेमी, मिलने बुलाया और फिर किया क़त्ल, ऐसे ठिकाने लगाईं लाश

इमेज- इंटरनेट
Raipur Crime News
Raipur Crime News: 16 जुलाई 2026, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मिली महिला की लाश का खुलासा हो गया है. हत्या किसी और ने नहीं बल्कि प्रेमी ने ही की थी. उसे शक था प्रेमिका का किसी और से अफेयर था. जिसके चलते पहले मारपीट कर उसे मार डाला और फिर महानदी तट के किनारे फेंक दिया.
महानदी के किनारे मिली लाश खुलासा
मामला राजधानी के आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम पारागांव के श्मशान घाट का है. 13 जुलाई 2026 को महानदी के किनारे श्मशान घाट के पास खून से लथपथ हालत में एक महिला की लाश मिली थी. जिसके पहचान रूकमणी सोनवानी के रूप ने में हुई. उसके शरीर- जांघ, कूल्हे, हाथ और पैरों में गंभीर चोटों के निशान थे.
प्रेमी ही निकला कातिल
इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गयी. मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया गया. जिसने 48 घंटों में इसका खुलासा कर दिया. जो कि चौकाने वाला था. हत्यारा कोई नहीं बल्कि प्रेमी सोनू सरदार उर्फ अवतार सिंह (37) निकला. पुलिस ने प्रेमी सोनू सरदार उर्फ अवतार सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमे उसने गुनाह कुबूल किया.
प्रेमिका को किसी और मर्द के साथ देख लिया था
पुलिस के अनुसार, सोनू सरदार उर्फ अवतार सिंह मूल रूप से पंजाब का रहने वाला है जो वर्तमान में पिथौरा, मुढीपार में रह रहा है. उसका पिछले 6-7 सालों से रूकमणी के साथ प्रेम सम्बन्ध था. 12 जुलाई की रात को उसने रूकमणी को किसी और मर्द के साथ देख लिया था.
मारकर श्मशान घाट के पास फेंकी लाश
इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. जिसके बाद सोनू गाली-गलौज की और फिर धारदार कड़े और हाथ-मुक्कों से मारकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव को महानदी के श्मशान घाट के पास फेंक दिया. हालाँकि पुलिस की सूझबूझ से इसका खुलासा हो गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया है.

