CG: नाबालिग का मर्डर, दोस्त ने पहले घर बुलाया, फिर हत्या कर दफना दिया था शव, ऐसे पकड़ाया

CG: सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में नाबालिग की हत्या मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मृतक का दोस्त था और घर बुलाकर घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद शव को खेत में दफना दिया था।
जानिए घटनाक्रम
जानकारी के मुताबिक, घटना परसादाखुर्द की है। गांव में रहने वाले सौखी कुमार केंवट ने 13 वर्षीय पुत्र कपिल केंवट के गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि 8 जुलाई को गांव के हेमंत केंवट के साथ उसका पुत्र घर से निकला था, जिसके बाद घर नहीं लौटा। हेमंत से पूछताछ करने पर उसे जानकारी नहीं होने की बात कही।
पूछताछ में कबूलनामा
इस शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से लिया और आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म करना स्वीकार किया।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि सात माह पहले उसका हरदा गांव के कुछ युवकों से विवाद हुआ था। घटना की जानकारी उसके परिजनों और गांव के कई लोगों को थी। उसे शक था कि कपिल ने ही सभी को विवाद के बारे में बताया था। इस बात से वो दुखी था और कपिल से बदला लेने के लिए उसे घटना वाले दिन अपने घर बुलाया। जहां इसी बात को लेकर विवाद हुआ और कपिल की गला दबाकर हत्या कर दिया था।
पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने शव को खेत में दफना दिया था। आरोपी से हुए पूछताछ के बाद पुलिस ने जमीन में दफन शव को निकाला गया। साथ ही आरोपी की निशनदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए रापा को बरामद किया गया। आरोपी को आज गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।

