CG Teacher News: प्रिसिंपल ने किया आदेश की अवहेलना: कलेक्टर ने थमाई कारण बताओ नोटिस, पढ़िए…

CG Teacher News: प्रिसिंपल ने किया आदेश की अवहेलना: कलेक्टर ने थमाई कारण बताओ नोटिस, पढ़िए…

रायपुर। 07 जुलाई 2026| कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने पीएमश्री सेजेस सारंगढ़ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रिंसिपल लक्ष्मी प्रसाद पटेल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जारी नोटिस में लिखा है, आदेश के बाद भी संबंधित स्कूल में प्राचार्य पर पद जॉइनिंग नहीं दी है। इससे अध्यापन सहित अन्य कार्य प्रभावित हो रहा है। कलेक्टर ने तत्काल जॉइन करने और सूचित करने का निर्देश दिया है।

पढ़िए क्या है कारण बताओ नोटिस में

कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने पीएमश्री सेजेस सारंगढ़ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रिंसिपल लक्ष्मी प्रसाद पटेल को आदेश के बाद भी प्राचार्य के पद पर जॉइन ना करने पर नाराजगी जताई है। जारी कारण बताओ नोटिस में लिखा है, आपके विरुद्ध प्रचलित प्रकरण की जांच पूर्ण होने तक आपके संलग्नीकरण को शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु यथावत प्रभावशील रखते हुए आपको प्राचार्य, शासकीय हाई स्कूल, दानसरा, विकासखण्ड सारंगढ़ में संलग्न किया गया है। किन्तु यह संज्ञान में आया है कि आपके द्वारा आंज दिनांक तक उक्त आदेश का पालन ना करते हुए संलग्न संस्था में कार्यभार ग्रहण नहीं किया गया है। आपके द्वारा आदेश की अवहेलना किए जाने के कारण एक ओर प्रचलित जांच कार्य प्रभावित हो रहा है तथा दूसरी ओर संबंधित विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियां भी बाधित हो रही हैं।

अतः आपको निर्देशित किया जाता है कि इस सूचना के प्राप्त होते ही तत्काल प्राचार्य, शासकीय हाई स्कूल, दानसरा, विकासखण्ड सारंगढ़ में उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें तथा आदेश का पालन न किए जाने के संबंध में अपना स्पष्ट एवं तथ्यपरक लिखित स्पष्टीकरण तीन दिवस के भीतर इस कार्यालय में प्रस्तुत करें।

निर्धारित अवधि में संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने अथवा आदेश का पालन नहीं किए जाने की स्थिति में यह माना जाएगा कि इस संबंध में आपको कुछ नहीं कहना है तथा आपके विरुद्ध सक्षम प्राधिकारी के समक्ष शासकीय आदेशों की अवहेलना एवं अनुशासनहीनता के आधार पर प्रचलित नियमों के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन प्रेषित किया जाएगा, जिसके लिए आप स्वयं पूर्णतः उत्तरदायी होंगे।

इन अफसरों को दी जानकारी

. सचिव, छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग।

. संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़।

. संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर।

. जिला शिक्षा अधिकारी सारंगढ़-बिलाईगढ़।

. विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सारंगढ़।

. प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल दानसरा।

देखें आदेश 


 


admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *