CG: महाठग गिरफ्तार, 300 से अधिक होटलों को चूना, 1990 से सिर्फ जेल और फाइव स्टार होटलों में ही बीती जिंदगी, 10 राज्यों की पुलिस को थी तलाश

Raipur News: रायपुर। होटल हयात में ठगी करने वाले 69 साल के गजब के ठग को पुलिस ने धर-दबोचा है। आरोपी के कारनामे जान आप भी अपने दांतो तले ऊँगली दबा जायेंगे।
दरअसल, बुजुर्ग आरोपी से जब पूछताछ की तो गई तो उसने कई चौकाने वाले खुलासे किए। आरोपी छोटा-मोटा ठग नहीं बल्कि शातिर ठग ”चालर्स शोभराज” से प्रभावित था। खुद को फाॅरेनर गाइड, इंग्लिश टीचर और योगा शिक्षक बताकर सिर्फ 5-स्टार लक्ज़री होटल में ही ठहरता था और ऐशो आराम से रहकर बिना बिल दिए रफू-चक्कर हो जाता था।
300 से अधिक होटलों में ठगी
आरोपी तमिलनाडु का रहने वाला है और उसका नाम बिंगसन जाॅन है। देशभर के करीब 300 से अधिक होटलों में इसी तरह से घटना को अंजाम दे चुका है। 1990 से उसने ठगी का धंधा शुरू किया था और 1996 में पहली बार तिहाड़ गया था। बुजुर्ग ठग के खिलाफ मेट्रोपोलिटन सिटीज सहित 10 से अधिक राज्यों में अपराध दर्ज है।
जानिए पूरा मामला
दरअसल, होटल हायात सिक्योरिटी इंचार्ज ने थाना तेलीबांधा में ठगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। इस दौरान उसने पुलिस को बताया कि 25 जून को भीमसेंट जॉन होटल के एक कमरे में ठहरा था। 27 जून की सुबह लगभग 7ः44 बजे वह बिना चेक-आउट प्रक्रिया पूर्ण किए होटल से चला गया। जाते समय उसने होटल का 63,755 रूपये का बकाया बिल भी अदा नहीं किया था।
सिक्योरिटी इंचार्ज ने बताया कि भीमसेंट जॉन ने किराये पर 1,48,000 रूपये का लैपटॉप भी मांगा था, जिसे अपने साथ ले गया। होटल प्रबंधन द्वारा उसके मोबाइल नंबरों पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों नंबर बंद मिले। पीड़ित की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ थाना तेलीबांधा में धारा 318(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
घटना को गंभीरता से लेते हुए DCP क्राइम स्मृतिक राजनाला व DCP मध्य जोन उमेश प्रसाद गुप्ता ने थाना प्रभारियों को जाँच कर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
क्राइम व थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। टीम के सदस्यों ने होटल के दस्तावेज व मोबाइल नंबरों की जाँच की। इस दौरान आरोपी का लोकेशन ओडिशा के भुवनेश्वर में मिला। टीम ओडिशा रवाना हुई और आरोपी बिंगसन जॉन को पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपी बिंगसन जॉन ने देश में वर्ष 1990 से अबतक 300 से अधिक होटलों को निशाना बनाना कबूल किया। अबतक देश के विभिन्न राज्यों के जेल में 15 वर्षो से अधिक रहा चुका है। तिहाड़ जेल में रहने के दौरान उसका कई बड़े अपराधियों के सम्पर्क रहा। शातिर ठग चार्ल्स शोबराज से आरोपी प्रभावित होकर खुद को फॉरेनर ट्रैवल गाईड, इंग्लिश टीचर और योगा टीचर बताकर ठगी करता था। आरोपी वर्ष 1996 से अबतक जेल और महंगे होटलो में ही अपना समय गुजारा है। जेल से छुटते ही किसी भी 5 स्टार होटल को अपना टारगेट बनाता था।
गिरफ्तार आरोपी
बिंगसन जॉन पिता ज्ञान प्रकाश उम्र 69 साल निवासी नटराजपुरम स्ट्रीट कील रसडी जिला तूतीकूरीन थाना तूतीकूरीन तमिलनाडू।

