CG News: CG के इस शहर में मौत का खौफनाक मंजर,टायर ब्लास्ट हुआ और 15 फीट हवा में उछला हेल्पर, मौके पर मौत… CCTV में कैद हुई घटना

CG News: CG के इस शहर में मौत का खौफनाक मंजर,टायर ब्लास्ट हुआ और 15 फीट हवा में उछला हेल्पर, मौके पर मौत… CCTV में कैद हुई घटना

बिलासपुर। 19 जून 2026| छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मौत का खौफनाक मंजर देखने को आया है। टायर में हवा भरते समय जोर का धमाका हुआ और हेल्पर हवा में 15 फीट से ज्यादा उछला और जब जमीन पर आया तब तक जिंदगी की धड़कन रुक गई थी।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से खौफनाक हादसा सामने आया है। चकरभाठा थाना क्षेत्र के बोदरी स्थित फॉर्च्यून एलिमेंट की निर्माणाधीन कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर उस समय चीख-पुकार मच गई, जब जेसीबी मशीन के पंचर हुए टायर में हवा भरते वक्त अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि पास खड़ा 18 वर्षीय हेल्पर करीब 15 फीट ऊपर हवा में उछल गया। जमीन पर गिरते ही उसकी मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

एक धमाका और खत्म हो गई जिंदगी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक निर्माणाधीन कॉलोनी परिसर में जेसीबी के पंचर हुए टायर की मरम्मत का काम चल रहा था। पंचर बनाने के बाद टायर में हवा भर रहे थे। इसी दौरान अचानक टायर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए और कुछ सेकंड के लिए पूरा परिसर सन्न रह गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि धमाके के साथ ही हेल्पर उमाकांत कौशिक सीधे हवा में उछल गया। जमीन पर गिरते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयावह था कि उसका जबड़ा तक उखड़कर दूर जा गिरा। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

सीपत का रहने वाला था युवक

हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान उमाकांत कौशिक (18 वर्ष) के रूप में हुई है। सीपत क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है और निर्माण स्थल पर हेल्पर के रूप में कार्य कर रहा था। टायर फटने से जेसीबी ऑपरेटर, मैकेनिक और एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

CCTV में कैद हुआ मौत का लाइव मंजर

घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि टायर में हवा भरी जा रही है और अगले ही पल जोरदार धमाका होता है। धमाके के साथ हेल्पर हवा में उछलता दिखाई देता है। वीडियो सामने आने के बाद हादसे की भयावहता और भी स्पष्ट हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, टायर की तकनीकी स्थिति क्या थी और सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं, इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *