Durg News: गृह मंत्री का ओएसडी बताकर खिलाड़ियों को धमकी, आरोपी गिरफ्तार…

Durg News: गृह मंत्री का ओएसडी बताकर खिलाड़ियों को धमकी, आरोपी गिरफ्तार…

Durg News: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में क्रिकेट मैच के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति खुद को गृह मंत्री का पीए बताकर धमकी देने लगा। आरोपी के द्वारा खिलाड़ियों को धमकाते हुए अभद्र व्यवहार करने लगा। खिलाड़ियों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम सर्वेश सिंह है।

जानिए पूरी घटना

दरअसल, 25 मई को थाना खुर्सीपार क्षेत्र स्थित दीन दयाल उपाध्याय स्टेडियम खुर्सीपार में आयोजित क्रिकेट मैच के दौरान आरोपी सर्वेश सिंह खुद को गृह मंत्री का ओएसडी बताते हुए खिलाड़ियों को डराने-धमकाने व अभद्र व्यवहार किया था। खिलाड़ियों ने इसकी शिकायत 27 मई को थाना खुर्सीपार में किये थे।

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए थाना खुर्सीपार पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सर्वेश सिंह के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। आरोपी को अनुविभागीय दण्डाधिकारी छावनी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेजा गया।

घटना का कारण 

स्वयं को प्रभावशाली व्यक्ति बताकर खिलाड़ियों पर दबाव बनाना व अभद्र व्यवहार करना।

घटनास्थल 

दीन दयाल उपाध्याय स्टेडियम, खुर्सीपार

आरोपी का नाम

1. सर्वेश सिंह, उम्र 38 वर्ष, निवासी नेताजी चौक लिंक रोड, थाना जांजगीर, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)

दुर्ग पुलिस की अपील 

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपराधिक कृत्य की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *