CG News: बीजेपी नेत्री ने कोयला का ठेका दिलाने लिया 80 लाख, और उल्टे रेप का केस दर्ज करा दी, गिरफ्तारी से पहले दुष्कर्म केस के आरोपी ने किया ये वीडियो जारी

CG News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर की भाजपा नेत्री से जुड़े कथित दैहिक शोषण और आर्थिक लेन-देन का मामला उस वक्त गरमाया गया जब रेप के आरोपी कारोबारी ने वीडियो जारी कर भाजपा नेत्री पर संगीन और गंभीर अपराध लगाए। वीडियो में साफ देखा जा सकता है, जिस वक्त कारोबारी अपनी बात रख रहे थे और भाजपा नेत्री पर कोयला का ठेका दिलाने 80 लाख रुपए लेने का संगीन आरोप लगाते हुए उसके आंखों में आंसू भी आ गए। कारोबारी द्वारा वीडियो के जरिए खुलासे के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
सुबह के वक्त इस बात की चर्चा काफी तेजी के साथ होते रही, भाजपा नेत्री रेप का शिकार हुई और आर्थिक रूप से उनको कारोबारी ने चोंट पहुंचाई। कारोबारी के वीडियो सामने के आने के बाद पूरा मामला उलट गया है। वीडियो में कारोबारी यह कहते सुनाई दे रहे हैं, बीते सात महीने से उन दोनों के बीच व्यक्तिगत रूप से कोई मुलाकात नहीं हुई। मोबाइल के जरिए कारोबार के संबंध में बात होते रही, जब उसने अपना रकम मांगने फोन किया तब भाजपा नेत्री ने इस तरह का शर्मनाक कदम उठाया है।
इस पूरी घटना को लेकर जितनी चर्चा विपक्ष में हो रही है है, उससे कहीं ज्यादा सरगर्मी भाजपा सत्ता और संगठन के भीतर महसूस की जा रही है। कई नेता और कार्यकर्ता निजी बातचीत में इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अलग-अलग तरह की आशंकाएं और सवाल उठा रहे हैं, हालांकि सार्वजनिक तौर पर कोई खुलकर सामने नहीं आ रहा।
भाजपा नेत्री द्वारा थाने में कराई गई एफआईआर और पुलिस की कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर भाजपा नेत्री की प्रोफाइल देखने की होड़ सी लग गई है। फेसबुक अकाउंट में कई प्रभावशाली नेताओं, सामाजिक कार्यक्रमों और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी तस्वीरें एवं वीडियो मौजूद हैं।
उन्होंने अपने प्रोफाइल में खुद को विभिन्न राष्ट्रीय संगठनों और पर्यावरण मंचों से जुड़ा बताया है। राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक पिछले कई वर्षों से वे सामाजिक संस्थाओं और एनजीओ गतिविधियों के जरिए सक्रिय नेटवर्क तैयार करती रही हैं।
जानकारी के अनुसार भाजपा नेत्री लंबे समय से कोटा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की इच्छा संगठन के सामने जताती रही हैं और राजनीतिक रूप से सक्रिय भूमिका में आने की तैयारी कर रही थीं।
कोयले का ठेका दिलाने राजनीतिक पहुंच का दिलाया था भरोसा
मामले में नया मोड़ तब आया जब रांची निवासी कारोबारी और कोयला ठेकेदार संजय सिंह का एक वीडियो सामने आया। वीडियो में उन्होंने दावा किया कि उनका और पीड़िता का परिचय कारोबारी और सामाजिक संपर्कों के माध्यम से हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया है, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में कोल माइंस से जुड़े ठेके दिलाने के नाम पर उनसे करीब 80 लाख रुपये लिए गए थे। वीडियो में उन्होंने यह भी दावा किया है, इस दौरान उन्हें अभिषेक सिंह, अलका सिंह और तड़का देव सिंह जैसे नामों का हवाला दिया गया था, जिनके माध्यम से कोल माइंस और ठेका दिलाने की बात कही गई थी।
भाजपा नेत्री ने छत्तीसगढ़ बिलासपुर सिविल लाइन थाना में संजय सिंह के खिलाफ ढाई करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और दैहिक शोषण का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद बिलासपुर पुलिस टीम रांची पहुंची और कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद ही कारोबारी का यह वीडियो सामने आया, जिसने पूरे मामले को नया राजनीतिक और कानूनी मोड़ दे दिया है।
पढ़िए संजय सिंह वीडियो में क्या कहत सुनाई दे रहे हैं
वीडियो में संजय सिंह ने यह कहते सुनाई दे रहे हैं, उनके खिलाफ लगाए गए ढाई करोड़ रुपये के लेन-देन संबंधी आरोप पूरी तरह गलत हैं। उन्होंने दावा किया है, पिछले करीब सात महीनों से दोनों के बीच आमने-सामने मुलाकात नहीं हुई थी और केवल फोन पर बातचीत होती रही। उन्होंने सवाल उठाया कि जब इतने महीनों से कोई व्यक्तिगत संपर्क ही नहीं था, तब दैहिक शोषण का आरोप कैसे लगाया जा सकता है?
संजय सिंह ने वीडियो में यह भी कहा कि वे लगातार अपनी रकम वापस मांग रहे थे। उनके अनुसार 21 तारीख को रायपुर में फोन पर बातचीत हुई, जहां उन्हें भरोसा दिया गया कि पैसा लौटा दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इसके बाद कुछ लोग थार वाहन से पहुंचे, बैंक अकाउंट नंबर लिया गया, लेकिन बाद में मोबाइल फोन बंद कर दिया गया और रकम वापस नहीं की गई।
वीडियो में उन्होंने खुद को परेशान बताते हुए कहा है, आर्थिक विवाद के बाद उन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

