Raipur News: कांस्टेबल की फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में मिली लाश, मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी…

Raipur News: कांस्टेबल की फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में मिली लाश, मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी…

Raipur News: रायपुर। राजधानी रायपुर में कांस्टेबल की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। मृतक आरक्षक रमाकांत सिंह माना थाने में पदस्थ थे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, माना थाने में पदस्थ आरक्षक रमाकांत सिंह अपने साथियों के साथ वीआईपी रोड स्थित पुजारी फार्म पहुंचे थे। इसी बीच आज शाम उनकी लाश फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में मिली। कांस्टेबल के साथ आये दोस्तों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर माना थाना पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक कांस्टेबल के परिजनों को दे दी है। घटना की सूचना मिलने के बाद कांस्टेबल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस कांस्टेबल के दोस्तों से पूछताछ जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। वहीं, कांस्टेबल की मौत के बाद माना थाने में पदस्थ साथी पुलिसकर्मियों में शोक की लहर है।

कांग्रेस नेता की मौत, स्विमिंग पूल में आया अटैक

रायपुर। राजधानी रायपुर के कांग्रेस पार्षद की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वार्ड पार्षद अमित दास अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए मध्यप्रदेश के कांन्हा किसली नेशनल पार्क पहुंचे थे। इसी दौरान जब वे पूल में नहा रहे थे, तभी उन्हें अटैक आया और इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई। कांग्रेस नेता की मौत की खबर के बाद से छत्तीसगढ़ कांग्रेस में शोक की लहर है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, संतोषी नगर, मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड पार्षद अमित दास अपने दोस्तों के साथ मध्यप्रदेश के कान्हा किसली नेशनल पार्क घूमने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान रिज़ॉर्ट में ही रूके हुए थे। बीते गुरूवार 14 मई को रिज़ॉर्ट के स्विमिंग पूल में दोस्तों के साथ नहा रहे थे। इसी दौरान उनकी तबियत अचानल बिगड़ गई। उनके सीने में तेज दर्द हुआ और वे बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डाॅक्टरों ने उपचार के दौरान मौत की पुष्टि की।

अमित दास संतोषी नगर, मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड से तीन बार के कांग्रेस पार्षद थे। पूर्व में एमआईसी सदस्य भी रह चुके थे। अमित दास पूर्व ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष सुमित दास और विनीत दास के छोटे भाई थे।

उनके मौत की खबर के बाद प्रदेश कांग्रेस में शोक की लहर है। वहीं, इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर तीन बजे उनके निवास लक्ष्मी नगर स्थित प्रिंस काॅलोनी से गोकुल नगर मठपुरेना के लिए निकलेगी। फिलहाल इस पूरे मामले की जाँच पुलिस द्वारा की जा रही है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *