जानिये "मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना" के बारे में पूरी जानकारी, कौन पात्र, कैसे करें आवेदन

जानिये "मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना" के बारे में पूरी जानकारी, कौन पात्र, कैसे करें आवेदन

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

Mukhyamantri Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana: मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवार की बेटियों की मदद के लिए शुरु की गई है। इस योजना में बेटी को एकमुश्त 20 हजार रुपये दिये जाते हैं जिससे वह 10 वीं के आगे की अपनी पढ़ाई पूरी कर सके और जाॅब हासिल कर सके या चाहे तो वह स्वरोजगार भी शुरू कर सकती है। योजना का मूल मकसद गरीब की बेटी को मजबूत बनाना है।

योजना का उद्देश्य क्या है

गरीब की बेटी होने की वजह से किसी लड़की का आगे बढ़ने का सपना ना टूटे और वह पढ़- लिखकर अपने पैरों पर खड़ी हो सके, इसी उद्देश्य से छत्तीसगढ़ नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना शुरू की गई है।

2022 से चल रही इस योजना में श्रमिक परिवार की अधिकतम दो बेटियों को इस योजना के अंतर्गत 20,000 रुपये की सहायता मिलती है। बेटियां इस सरकारी मदद से छोटे-छोटे ‘स्टार्ट अप’ शुरू कर सेल्फ डिपेंड भी बन सकती हैं।

योजना बेटियों की भ्रूण हत्या रोकने के लिए भी प्रोत्साहित करती है। साथ ही मजदूर वर्ग अपनी बड़ी होती बेटी को बोझ ना समझें बल्कि बेटी खुद सक्षम-सशक्त बन सके, इसमें भी योजना मददगार है।

पात्रता (Eligibility)

  • आवेदक छत्तीसगढ़ की मूल निवासी हो।
  • माता या पिता या दोनों छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत श्रमिक हो।
  • परिवार की केवल दो बेटियां पात्र होंगी।
  • बेटी की आयु 18 से 21 वर्ष के बीच हो।
  • बेटी ने कम से कम 10वीं कक्षा अवश्य पास की हो।
  • बेटी अविवाहित हो।
  • बेटी के नाम पर एक सक्रिय बैंक अकाउंट होना चाहिए।
  • बेटी खुद ‘श्रम विभाग’ के किसी भी प्रभाग में पंजीकृत नहीं होनी चाहिए।

ज़रूरी दस्तावेज़ (Documents)

  • श्रम पंजीकरण कार्ड
  • बेटी का आधार कार्ड
  • बेटी की बैंक पासबुक की फोटोकॉपी
  • आयु प्रमाण पत्र
  • 10वीं क्लास की मार्कशीट
  • स्व-घोषणा पत्र

आवेदन कैसे करें (How toApply)

  • श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • भवन और अन्य सन्निर्माण के अंतर्गत ‘आवेदन’ पर क्लिक करें
  • योजना का नाम चुनें
  • ऑनलाइन फॉर्म भरें
  • ज़रूरी डाक्यूमेंट्स की स्कैन की हुई काॅपी अपलोड करें।
  • फाॅर्म सबमिट करें।
  • एप्लिकेशन नंबर नोट कर के रख लें। यह स्टेटस चैक करने में काम आएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल(FAQ’s)

Q1. यह योजना क्या है?

योजना श्रमिक परिवार की बेटी को आर्थिक मदद कर मजबूत बनाने के लिये है जिससे बेटी आगे पढ़ सके या रोजगार/ स्वरोजगार कर सके।

Q2. कितनी बेटियों को लाभ मिलेगा?

निर्माण श्रमिक की केवल दो बेटियों को योजना का लाभ मिलेगा।

Q3. कितना पैसा मिलेगा?

बेटी को एकमुश्त 20,000 रुपये की सहायता राशि मिलेगी।

Q4. क्या शादीशुदा बेटी भी पात्र है?

नहीं। बेटी अविवाहित होनी चाहिए।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *