Korba: प्रमोशन और मौत: दर्दनाक एक्सीडेंट में SECL के GM की मौत, कोल इंडिया में डायरेक्टर प्रमोट होने के बाद जाॅइन करने जा रहे थे

Korba: प्रमोशन और मौत: दर्दनाक एक्सीडेंट में SECL के GM की मौत, कोल इंडिया में डायरेक्टर प्रमोट होने के बाद जाॅइन करने जा रहे थे

Korba: कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बीते गुरूवार की देर रात एसईसीएल के पूर्व महाप्रबंधक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वे हाल ही में निर्देशक तकनीकी (डीटी) के पद पर पदोन्नत होने के बाद मध्यप्रदेश के सिंगरौली में नई पदस्थापना जाॅइन करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई। हादसे में अरूण कुमार त्यागी की मौत हो गई।

जानिए पूरा मामला 

जानकारी के मुताबिक, गुरूवार की रात करीब 12 बजे अरूण कुमार त्यागी अपनी इनोवा कार से गेवरा जा रहे थे। इसी दौरान कोरबा चोटिया मार्ग पर चोटिया के पास उनकी कार सामने से आ रही पार्सल वाहन से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में अरूण कुमार त्यागी को उपचार के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था अस्पताल में 

उपचार के दौरान शुक्रवार (आज) सुबह करीब 3 बजे उनकी मौत हो गई। डाॅक्टरों ने यह पुष्टि की है। हादसे की सूचना मिलते ही एसईसीएल के अधिकारी-कर्मचारियों, क्षेत्र के विधायक व शुभचिंतकों की बड़ी संख्या में अस्पताल में भीड़ लग गई। परिजन भी रोते बिलखते पहुंचे। घटना को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, एसईसीएल अधिकारी-कर्मचारियों में शोक की लहर है। एसईसीएल के अधिकारियों ने घटना को लेकर गहरा दुख प्रकट किया।

बता दें कि हाल ही में उन्हें डीटी के पद पर पदोन्नत दी गई थी और वे अपने नए पदस्थापना स्थान जाॅइन करने सिंगरौली जा रहे थे। तभी यह दुखद हादसा हो गया। फिलहाल हादसे को लेकर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *