अलायंस एयर ने जारी किया समर शेड्यूल, दिल्ली सप्ताह में चार दिन, कोलकाता दो और प्रयागराज के लिए एक दिन फ्लाइट

अलायंस एयर ने जारी किया समर शेड्यूल, दिल्ली सप्ताह में चार दिन, कोलकाता दो और प्रयागराज के लिए एक दिन फ्लाइट

CG Alliance Air News: बिलासपुर। अलायंस एयर ने समर शेड्यूल जारी कर दिया है। दिल्ली सप्ताह में चार दिन, कोलकाता दो और प्रयागराज के लिए एक दिन फ्लाइट उपलब्ध रहेगी।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने अलायंस एयर द्वारा जारी किए गए समर शेड्यूल पर कहा है, सिवाय एक दिन दिल्ली के लिए शाम को फ्लाइट मिलने के अलावा शेड्यूल में कोई भी बदलाव नहीं है। समिति ने बताया, विमानन कंपनी द्वारा जारी शेड्यूल में प्रयागराज के लिए सप्ताह में केवल एक दिन उड़ान उपलब्ध है। 2021 से 2024 के बीच प्रयागराज के लिए सप्ताह में चार दिन उड़ान उपलब्ध होती थी। रायपुर से यात्री आकर बिलासपुर प्रयागराज फ्लाइट का उपयोग करते थे।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने विस्तृत विवरण देते हुए बताया, 2021 से 2024 के बीच उड़ान योजना में बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए दिल्ली 4 दिन उड़ान उपलब्ध थी और उसमें लगभग 80% ऑक्युपेंसी थी। इसके बावजूद इस उड़ान को कम करना समझ से परे है। समिति ने कहा, बिलासपुर से दिल्ली 2021 से 24 के बीच सप्ताह के सातों दिन उड़ने उपलब्ध होती थी और अच्छी ऑक्युपेंसी से चलती थी फिर भी उसे घटाकर सप्ताह में चार दिन चलाया जा रहा है जो कि यात्रियों की उपलब्ध संख्या के हिसाब से पर्याप्त नहीं है।

समिति ने कहा, बिलासपुर में यात्रियों का टोटा नहीं है बल्कि अलायंस एयर के पास विमान की कमी है जिसके कारण यह उड़ाने कम की गई है। इससे लोगों में यह धारणा बनती है, शायद बिलासपुर में यात्री नहीं है। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति शीघ्र ही लोगों को बताएगी कि बिलासपुर से उड़ानों में पर्याप्त यात्री मौजूद होने के बावजूद उड़ाने घटाई गई हैं और उसका कारण एयरलाइंस कंपनी के पास विमान की कमी है ना कि बिलासपुर में यात्रियों की कमी।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *