Janjgir Champa News: बजरंग बली की मूर्ति खंडित करने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल… जानिए पूरा मामला

Janjgir Champa News: जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़पार स्थित मंदिर की है।
जानकारी के मुताबिक, 20 अप्रैल को थाना शिवरीनारायण पुलिस को सूचना मिली कि थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम मुड़पार के खेत में बने छोटे मंदिर में स्थापित बजरंग बली की मूर्ति को अज्ञात व्यक्ति द्वारा खंडित कर दिया था, जिससे धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
एसपी निवेदिता पाल के निर्देश में व ASP उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गवाहों से पूछताछ में आरोपी विजय बंजारे उर्फ भोंदू (33 वर्ष), निवासी मुड़पार, पर संदेह व्यक्त होने से उसको पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते वह मानसिक तनाव में था। गुस्से में आकर डंडे से मूर्ति को खंडित कर दिया। साथ ही उसने एक अन्य स्थान पर शिव मंदिर में त्रिशूल तोड़ने का भी प्रयास किया था, जिसमें उसके हाथ में चोट आई थी।
पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा बरामद कर लिया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। कार्रवाई मे निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी शिवरीनारायण सायबर थाना से निरीक्षक सागर पाठक प्रआर राजकुमार चन्द्रा, विवेक सिह आर. रोहित कहरा, सहबाज खान, प्रतीक सिह, थाना शिवरीनारायण स्टाप का योगदान रहा।

