बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: संबलपुरी ओवरब्रिज के पास 2 ट्रेलर्स की भिड़ंत, जिंदा जला बिहार का ड्राइवर, घंटों लगा रहा जाम

बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: संबलपुरी ओवरब्रिज के पास 2 ट्रेलर्स की भिड़ंत, जिंदा जला बिहार का ड्राइवर,  घंटों लगा रहा जाम

बिलासपुर 19 अप्रैल 2026। सडक़ दुर्घटना में वाहनों में लगी आग लग गई। जिससे एक चालक की जिंदा जलने से मौत हो गई। नींद में ट्रेलर चालक वाहन चला रहा था। झपकी आते ही ट्रेलर एनएच में दूसरे ट्रेलर को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रेलर में आग लग गई और चालक जिंदा जल गया। पुलिस की टीम ने चालक का जली लाश बरामद किया है।

सकरी पुलिस ने बताया, बिलासपुर रायपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर रविवार दोपहर कोयले से लदा ट्रेलर बिलासपुर से रायपुर की ओर जा रहा था। रविवार को सकरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत संबलपुरी ओवर ब्रिज के पास ट्रेलर पहुंचा था। इसी दौरान ट्रेलर चालक को नींद में झपकी आ गई। जिससे सामने से आ रहे दूसरे ट्रेलर से उसकी टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी, एक ट्रेलर ने तुरंत आग पकड़ ली और देखते ही देखते पूरा वाहन धू-धू कर जलने लगा। इस दर्दनाक हादसे में ट्रेलर चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह ट्रक सहित जिंदा जल गया। मृतक चालक की पहचान बिहार निवासी अरविंद भारद्वाज के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एनएच में यातायात जाम, लोग हुए परेशान

हादसे के बाद कुछ समय के लिए नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए क्षतिग्रस्त वाहन को हटाने का काम शुरू किया, ताकि आवागमन सुचारू रूप से बहाल किया जा सके। हादसे के बाद कुछ समय के लिए नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए क्षतिग्रस्त वाहन को हटाने का काम शुरू किया, ताकि आवागमन सुचारू रूप से बहाल किया जा सके।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *