सेहत से खिलवाड़: CG में फिर मिला नकली पनीर! शिकायत के आधार पर खाद्य विभाग ने मारा छापा…

सेहत से खिलवाड़: CG में फिर मिला नकली पनीर! शिकायत के आधार पर खाद्य विभाग ने मारा छापा…

इमेज सोर्स- NPG News

रायपुर|12 अप्रैल 2026| अगर आप भी पनीर खाने के शौकिन हैं तो ये खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए, छत्तीसगढ़ में लगातार नकली पनीर की खबर सामने आ रही है, इसी कड़ी में एक बार फिर खाद्य विभाग ने राजधानी रायपुर के 3 पनीर बनाने की फैक्ट्री में छापा मारा है, मौके पर अधिकारियों ने जांच के लिए सैपल भेज दिया है रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

शिकायत के आधार पर की कार्रवाई

दरअसल, खाद्य विभाग को लगातार कुछ दिनों से नकली पनीर और खाद्य गुणवत्ता से जुड़ी शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद खाद्य विभाग ने भाठागांव के हरि ओम नगर में पनीर बनाने की फैक्ट्री समेत 3 जगहों पर एक साथ छापा मारा, निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पनीर बनाने प्रोसेस भी देखा और यह समझने की कोशिश की कि पनीर किस तरह तैयार किया जा रहा है. इस दौरान इस्तेमाल हो रहे कच्चे पदार्थों और तैयार पनीर के नमूने भी लिए गए, जिन्हें आगे जांच के लिए भेजा गया है. विभाग का कहना है कि लैब रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.

मौके पर ये समान मिले

जांच के बीच टीम को फैक्ट्री से बड़ी मात्रा में मिल्क पाउडर और तेल के डिब्बे मिले. इन चीजों की मौजूदगी ने संदेह और बढ़ा दिया है कि कहीं उत्पादन में मानकों से समझौता तो नहीं किया जा रहा था. अधिकारी अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि इन सामग्रियों का उपयोग किस उद्देश्य से किया जा रहा था. कार्रवाई के दौरान यूनिट के संचालक से भी सवाल-जवाब किए गए. विभाग कहा हैं कि यदि जांच में गड़बड़ी पाई जाती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

सेहत के साथ खिलवाड़ 

लगातार सामने आ रहे नकली पनीर के मामलों से समझा जा सकता है की चंद पैसों के मुनाफे के चलते आम जनता की सेहत के साथ किस तरह खिलवाड़ किया जा रहा है, आप भी पन्नेर खा रहे है तो पनीर की अच्छी तरह से जाँच करें साथ ही भरोसेमंद जगह से ही पनीर खरीदें.

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *