समर स्पेशल ट्रेन: हटिया-एलटीटी-हटिया के बीच समर स्पेशल ट्रेन की मिलेंगी सुविधाएं, इन स्टेशनों में रहेगा ठहराव, जानिए डिटेल…

समर स्पेशल ट्रेन: हटिया-एलटीटी-हटिया के बीच समर स्पेशल ट्रेन की मिलेंगी सुविधाएं, इन स्टेशनों में रहेगा ठहराव, जानिए डिटेल…

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

बिलासपुर।4 अप्रैल 2026| गर्मियों की छुट्टियों में यात्रा करने वाले यात्रियों को एसईसीआर ने बड़ी सुविधा दी है। हटिया-एलटीटी-हटिया के बीच 09-09 फेरों के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलेंगी। ये ट्रेन 20 अप्रैल से 15 जून के बीच चलेंगी। समर स्पेशल किन-किन स्टेशनों से गुजरेंगी और कहां-कहां ठहराव रहेगा, यह सब तय कर दिया है।

ग्रीष्मकालीन के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफ़र्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने केलिए हटिया-एलटीटी-हटिया के मध्य 09-09 फेरों के लिए साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है ।

  • गाड़ी संख्या 08609 हटिया-एलटीटी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन हटिया से 20 अप्रैल से 15 जून 2026 तक (09 फेरा) प्रत्येक सोमवार को चलेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08610 एलटीटी-हटिया साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन एलटीटी से दिनाँक 22 अप्रैल से 17 जून 2026 (09 फेरा) प्रत्येक बुधवार को चलेगी। इस ट्रेन का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग एवं गोंदिया स्टेशनों में दिया गया है।
  • 08609 हटिया-एलटीटी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन हटिया से प्रत्येक सोमवार को 16.20 बजे रवाना होगी तथा राउरकेला आगमन 20.20 बजे, प्रस्थान 20.30 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 22.13 बजे, प्रस्थान 22.15 बजे।
  • दूसरे दिन बिलासपुर आगमन 01.15 बजे, प्रस्थान 01.25 बजे, रायपुर आगमन 02.55 बजे, प्रस्थान 03.00 बजे, दुर्ग आगमन 03.55 बजे, प्रस्थान 04.00 बजे, गोंदिया आगमन 05.48 बजे, प्रस्थान 05.50 बजे, नागपुर आगमन 08.10 बजे, प्रस्थान 08.15 बजे, वर्धा आगमन 09.20 बजे, प्रस्थान 09.22 बजे, बडनेरा आगमन 10.57 बजे, प्रस्थान 11.00 बजे, अकोला आगमन 12.00 बजे, प्रस्थान 12.05 बजे, शेगांव आगमन 12.30 बजे, प्रस्थान 12.32 बजे, मलकापुर आगमन 13.12 बजे, प्रस्थान 13.14 बजे, भुसावल आगमन 15.10 बजे, प्रस्थान 15.15 बजे, पाचोरा आगमन 16.14 बजे, प्रस्थान 16.16 बजे, चालीसगांव आगमन 16.58 बजे, प्रस्थान 17.00 बजे, मनमाड आगमन 18.00 बजे, प्रस्थान 18.05 बजे, नासिक रोड आगमन 19.27 बजे, प्रस्थान 19.30 बजे, इगतपुरी आगमन 21.10 बजे, प्रस्थान 21.15 बजे, कल्याण आगमन 23.37 बजे, प्रस्थान 23.40 बजे, ठाणे आगमन 23.58 बजे, प्रस्थान 00.01 बजे होते हुये 00.40 बजे एलटीटी स्टेशन पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 08610 एलटीटी-हटिया साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन एलटीटी से प्रत्येक बुधवार को 05.00 बजे रवाना होगी तथा ठाणे आगमन 05.30 बजे, प्रस्थान 05.33 बजे, कल्याण आगमन 05.57 बजे, प्रस्थान 06.00 बजे इगतपुरी आगमन 09.35 बजे, प्रस्थान 09.40 बजे, नासिक रोड आगमन 10.40 बजे, प्रस्थान 10.43 बजे, मनमाड आगमन 12.10 बजे, प्रस्थान 12.15 बजे, चालीसगाँव आगमन 13.04 बजे, प्रस्थान 13.06 बजे, पाचोरा आगमन 13.32 बजे, प्रस्थान 13.34 बजे, भुसावल आगमन 14.40 बजे, प्रस्थान 14.45 बजे, मलकापुर आगमन 15.24 बजे, प्रस्थान 15.26 बजे, शेगांव आगमन 16.38 बजे, प्रस्थान 16.40 बजे, अकोला आगमन 17.25 बजे, प्रस्थान 17.30 बजे, बडनेरा आगमन 19.57 बजे , प्रस्थान 20.00 बजे, वर्धा आगमन 23.27 बजे, प्रस्थान 23.30 बजे, दूसरे दिन नागपुर आगमन 00.55 बजे, प्रस्थान 01.00 बजे, गोंदिया आगमन 03.08 बजे, प्रस्थान 03.10 बजे, दुर्ग आगमन 05.20 बजे, प्रस्थान 05.25 बजे, रायपुर आगमन 06.00 बजे, प्रस्थान 06.05 बजे, बिलासपुर आगमन 07.45 बजे, प्रस्थान 08.00 बजे,झारसुगुड़ा आगमन 11.05 बजे, प्रस्थान 11.07 बजे, राउरकेला आगमन 12.27 बजे, प्रस्थान 12.32 बजे होते हुये 18.00 बजे हटिया स्टेशन पहुंचेगी ।

समर स्पेशल ट्रेन में मिलेंगी ये सुविधांए

समर स्पेशल ट्रेन में 01 पावर कार, 01 एसएलआरडी, 04 जनरल, 06 स्लीपर, 07 एसी-III, 02 एसी-II, 01 एसी फ़र्स्ट कम टू सहित कुल 22 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *