CG News: सड़क दुर्घटना में घायलों को अब मिलेगी राहत: पीएम राहत योजना की हुई शुरुआत, देखें प्राइवेट अस्पतालों की लिस्ट…

CG News: सड़क दुर्घटना में घायलों को अब मिलेगी राहत: पीएम राहत योजना की हुई शुरुआत, देखें प्राइवेट अस्पतालों की लिस्ट…

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

रायपुर| 09 मार्च 2026|सड़क दुर्घटना में घायल व गंभीर रूप से घायल होने वालों को अब फ्री में इलाज की सुविधा मिलेगी। केंद्र सरकार के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में इस योजना को लागू कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ में पीएम राहत योजना को शुरू कर दिया गया है। योजना के तहत घायलों को सात दिनों तक चिन्हांकित किए गए प्राइवेट हॉस्पिटल में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले में योजना के क्रियान्वयन के लिए प्राइवेट अस्पतालों को चिन्हांकित किया गया है।

सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को त्वरित और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार की पीएम राहत PM-RAHAT योजना जिले में लागू की गई है। इस योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती अवधि के दौरान अधिकतम 7 दिनों तक या 1.50 लाख रुपये तक कैशलेस उपचार की सुविधा प्रदान की जाएगी।

बिलासपुर जिले के 37 सरकारी व प्राइवेट अस्पताल में होगा कैशलेस इलाज

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बिलासपुर डॉ शुभा गरेवाल ने बताया कि योजना का उद्देश्य सड़क दुर्घटना पीड़ितों को गोल्डन ऑवर के दौरान तत्काल उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि उनकी जान बचाई जा सके। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अस्पतालों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है तथा राज्य स्तर पर भी प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत जिले के सरकारी एवं निजी कुल 37 अस्पतालों को पंजीकृत किया गया है, जहां दुर्घटना पीड़ितों को तत्काल उपचार की सुविधा मिलेगी। सरकारी अस्पताल में सीएचसी तखतपुर, सीएचसी बिल्हा, सीएचसी मस्तूरी, सीएचसी कोटा, सिम्स बिलासपुर तथा जिला अस्पताल बिलासपुर शामिल हैं।

CMHO की अपील

CMHO डॉ गरेवाल ने आम नागरिकों से अपील की है कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायल व्यक्ति को नजदीकी पंजीकृत अस्पताल में तत्काल पहुंचाकर योजना का लाभ दिलाने में सहयोग करें, ताकि समय पर उपचार से गंभीर परिणामों से बचा जा सके।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के इन प्राइवेट हॉस्पिटल में होगा इलाज

आरबी इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, अंकुर ट्रॉमा केयर नर्सिंग होम, आरोग्य हॉस्पिटल, अर्पा मेडिसिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, बर्न ट्रॉमा रिसर्च सेंटर, केयर एन क्योर मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, गजानन स्मृति चिकित्सालय, जन स्वास्थ्य सहयोग, खंडूजा ऑर्थोकेयर एक्सीडेंट हॉस्पिटल, लाल चंदानी हॉस्पिटल, एंडोस्कोपी रिसर्च सेंटर, लाइफ केयर हॉस्पिटल, मेडिबोन हॉस्पिटल, मूंदड़ा हॉस्पिटल, न्यू जनता हॉस्पिटल, न्यू वंदना हॉस्पिटल, नोबल हॉस्पिटल, प्रभा हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर, रामकृष्ण हॉस्पिटल, संजीवनी हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर, शिवांगी हॉस्पिटल, श्री मंगला हॉस्पिटल, श्री श्याम मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, श्रीराम केयर हॉस्पिटल, श्री शाह न्यूरो हॉस्पिटल, साइंसेज रिसर्च सेंटर, सुखम आरोग्यालय, यूनिटी हॉस्पिटल तथा यूनिटी स्माइल ट्रॉमा केयर हॉस्पिटल शामिल हैं।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *