Jashpur Accident News: 6 की मौत, यात्रियों से भरी बस पलटी, 6 की गई जान, कई घायल…

Jashpur Accident News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पटल गई। दर्दनाक हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई। वहीं, कई यात्री गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना तपकरा थाना क्षेत्र के गोडाअंबा की है। दो दर्जन यात्रियों से भरी बस झारखंड से जशपुर के कुनकुरी जा रही थी। इसी दौरान तपकरा थाना क्षेत्र के गोडअंबा गांव के पास बस अनियंत्रित होकर पटल गई। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों ने तत्काल रेस्क्यू शुरू किया। बस हादसे में 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक दर्जन यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस की टीम ने घायलों को उपचार के लिए कुनकुरी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे अस्पताल रेफर किया गया है। बस पूरी तरह क्षतिग्रसत हो गई। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है।
