CG Teacher News: गजब हो गया: सरस्वती पूजन के दिन नशे में स्कूल पहुंचा शिक्षक, हाथ जोड़कर कहा- पीया नहीं , दाल-भात खाया हूं…

CG Teacher News: गजब हो गया: सरस्वती पूजन के दिन नशे में स्कूल पहुंचा शिक्षक, हाथ जोड़कर कहा-  पीया नहीं , दाल-भात खाया हूं…

Sharab Pikar School Aaya Shikshak: सरगुजा। बसंत पंचमी सरस्वती पूजन के दिन स्कूल का माहौल कुछ अलग होता है। बच्चे व शिक्षक विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना करते हैं। भक्तिभाव का माहौल रहता है। सरगुजा में तो गजब हो गया। सरकारी स्कूल का टीचर शराब के नशे में स्कूल पहुंच गया।

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में गुमगरा के जूनापारा प्राइमरी स्कूल का एक शिक्षक बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा में नशे में धुत होकर स्कूल पहुंच गया। शराब के नशे में शिक्षक ने हाथ जोड़कर कहा- वह आज सरस्वती पूजा में आया था। सब पूजा-पाठ में लगे हैं, उसने भी पूजा में नारियल चढ़ा दिया।

एक ग्रामीण पूछता है कि क्या-क्या पीए हो तो जवाब में टीचर कहता है- कुछ नहीं। मध्यान्ह भोजन में दाल-भात खाएं हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने टीचर का वीडियो भी बना लिया। शराब के नशे में धुत शिक्षक स्कूल पहुंचा और बहकी-बहकी बातें करने लगा। टीचर की हरकतों से परेशान लोगों ने ग्राम सभा बुलाई और उसे हटाने का प्रस्ताव पारित कर दिया है। लखनपुर बीईओ ने शराबी शिक्षक को निलंबित करने की सिफारिश कर रिपोर्ट डीईओ सरगुजा को भेज दी है।

गुमगरा के जूनापारा प्राइमरी स्कूल में पदस्थ शिक्षक बुद्धेश्वर दास आदतन शराबी है। बसंत पंचमी के दिन शुक्रवार को स्कूल में सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया था। पूजा में शामिल होने स्कूल पहुंचे अभिभावकों ने शिक्षक को नशे की हालत में देखकर नाराज हो गए। इसकी शिकायत सरपंच से की। टीचर को यही नहीं पता था कि वह किस गांव के स्कूल में पदस्थ है। तभी तो वीडियो बनाने वाले ग्रामीण से कहा कि वे मैनपाट के पहाड़गांव में पोस्टेड हैं। बाद में बताया कि गुमगरा खुर्द में पदस्थ हैं। टीचर ने कहा कि आज सरस्वती पूजा है तो हमने भगवान को दूसरा प्रसाद चढ़ा दिया है।

पंचायत ने पारित किया हटाने का प्रस्ताव

सरपंच प्रतिनिधि गुड्डू सिंह सहित अन्य ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक बुद्धेश्वर दास आदतन शराबी है। आए दिन स्कूल में शराब पीकर आ जाते हैं। कई बार ग्रामीणों को समझाइश के बाद भी उनकी आदत में सुधार नहीं हुआ है। शिक्षक के शराब पीकर स्कूल आने की सूचना पर सरपंच रुपमनिया मरावी, पंचायत प्रतिनिधियों के साथ स्कूल पहुंची और ग्राम सभा आयोजित कर शराबी शिक्षक बुद्धेश्वर दास को स्कूल से हटाए का प्रस्ताव पारित कर दिया है।

 

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *