Raipur Crime: रामा वर्ल्ड काॅलोनी में झारखंड के युवक की मिली लाश, शरीर पर गंभीर जख्म के निशान, हत्या की आशंका…

Raipur Crime: रामा वर्ल्ड काॅलोनी में झारखंड के युवक की मिली लाश, शरीर पर गंभीर जख्म के निशान, हत्या की आशंका…

Raipur Crime: रायपुर। राजधानी के रामा वर्ल्ड काॅलोनी में आज सुबह एक युवक की लाश मिली। शव के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिसे देखकर पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। वहीं, मृतक युवक की पहचान शुभम राणा 25 वर्ष निवासी देवघर (झारखण्ड) के रूप में की गई। शुभम राणा रामा वर्ल्ड स्थित स्वर्णभूमि काॅलोनी के निर्माणाधीन मकान में कारपेंटर का काम करता था। पुलिस घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगाल रही है। साथ ही मृतक के साथियों से भी पूछताछ की जा रही है।

जानिए घटनाक्रम

घटना विधानसभा थाना क्षेत्र की है। 5 जनवरी की रात 11 बजे शुभम अपने कमरे से गायब था। शुभम निर्माणाधीन मकान में ही अपने मजदूर साथियों के साथ रहता था। सुबह जब मजदूर साथी उठे और देखे तो शुभम की लाश निर्माणाधीन मकान में पड़ी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर विधानसभा पुलिस की टीम पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

शव पर चोट के निशान मिले हैं, पुलिस आशंका जता रही है कि युवक की विवाद के बाद हत्या की गई। फिलहाल मामले में विधानसभा थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही झारखण्ड निवासी मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

मृतक के परिजन झारखंड से रायपुर के लिए निकल गये हैं। पुलिस जांच में पता चला हैं कि युवक का किसी से कोई विवाद नहीं था। मृतक की पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई है। पुलिस घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगाल रही है। साथ ही मृतक के साथियों से भी पूछताछ की जा रही है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *