Bilaspur train accident: CG में दो ट्रेन टकराई, यात्रियों से भरी ट्रेन की माल गाड़ी से टक्कर, 6 की मौत, 1 दर्जन से ज्यादा यात्री घायल, रेस्क्यू जारी

Bilaspur train accident: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलसापुर में बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। यात्रियों से भरी पैसेंजर ट्रेन की टक्कर माल गाड़ी से हो गई। हादसे में पैसेंजर ट्रेन के तीन डब्बे प्रभावित हुये हैं। बताया जा रहा है कि हादसे में 1 दर्जन घायल हो गये। मौके पर पुलिस और रेलवे की टीम पहुंची है। रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इन नंबरों पर काॅल करके यात्रियों की जानकारी ले सकते हैं। कोरबा के लिए 7869953330, बिलासपुर-7777857335, 7869953330, चांपा –8085956528 रायगढ़–9752485600, पेंड्रा रोड – 8294730162 है।
हादसे को लेकर खबर यह है कि 4 यात्रियों की मौत हो गई है। घटना बिलसापुर के लालखदान की है।
बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने चार लोगों के मौत की पुष्टि की है। कलेक्टर ने मीडिया से चर्चा में बताया कि चार लोगों के शव को बरामद कर लिया गया है। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। ट्रेन के अंदर फंसे लोगों को निकाला जा रहा है। रेस्क्यू अभी भी जारी है।
नीचे देखें वीडियो…
हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर रेलवे की टीम, कलेक्टर, आईजी और एसपी पहुंचे हैं। घायलों का रेस्क्यू किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, कोरबा पैसेंजर ट्रेन आज यात्रियों को लेकर निकली थी। इसी दौरान बिलासपुर-कटनी सेक्शन में एक ही पटरी पर आगे चल रही माल गाड़ी से भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि पैसेंजर ट्रेन के तीन डब्बे पटरी से नीचे उतर गये। यात्रियों से भरी पैसेंजर ट्रेन के डब्बे इस हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये। यह हादसा बिलासपुर के लाल खदान के पास हुआ है।
इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन के अंदर बैठे लोगों में चीख-पुकार मच गई। रेलवे प्रशासन और मेडिकल यूनिट मौके पर पहुंची है और घायलों का रेस्क्यू कर उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। हादसे में सिग्नल सिस्टम को भी भारी नुकसान हुआ है। रेलवे ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है की पैसेंजर ट्रेन कोरबा से बिलासपुर की और आ रही थी।

