Surguja Crime News: पटवारी गिरफ्तार: दो शिक्षक सहित तीन लोगों से की 14 लाख रुपए की ठगी, जमीन बिक्री के नाम पर लगाया चूना

Surguja Crime News: पटवारी गिरफ्तार: दो शिक्षक सहित तीन लोगों से की 14 लाख रुपए की ठगी, जमीन बिक्री के नाम पर लगाया चूना

Surguja Crime News

Surguja Crime News: पटवारी गिरफ्तार: दो शिक्षक सहित तीन लोगों से की 14 लाख रुपए की ठगी, जमीन बिक्री के नाम पर लगाया चूना

Thagi Ke Mamle Me Patwari Girftar: सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पुलिस ने ठगी के मामले में एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हलका पटवारी को गिरफ्तार किया है, जिसने दो शिक्षक सहित तीन लोगों से जमीन बेचने का झांसा देकर 14 लाख रुपए की धोखाधड़ी की थी।     

 दो शिक्षक सहित तीन लोगों से 14 लाख की ठगी

यह पूरा मामला धौरपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने करौली गांव में पदस्थ हलका पटवारी जीवन प्रकाश एक्का को गिरफ्तार किया है। हलका पटवारी ने दो शिक्षक सहित तीन लोगों से जमीन बेचने का झांसा देकर 14 लाख रुपए की ठगी की थी। पटवारी ने बड़े शातिराना तरीके से ठगी की इस वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। 

जमीन को 16 लाख रुपए में बेचने का दिया था झांसा 

मुनेश्वर पैकरा ने 19 अक्टूबर को धौरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि करौली गांव में पदस्थ हलका पटवारी जीवन प्रकाश एक्का ने उनके साथी शिक्षक अनुक दास को 0.124 हेक्टेयर जमीन को 16 लाख रुपए में बेचने का झांसा दिया था। शिक्षक अनुक दास इसकी जानकारी मुनेश्वर पैकरा और एक अन्य शिक्षक सुर्यदेव तिग्गा को दी थी। जिसके बाद तीनों ने मिलकर 26 दिसंबर 2024 को पटवारी को 9 लाख रुपए दे दिए थे।

पावती के साथ तैयार किए जमीन बिक्री का एग्रीमेंट

इस दौरान पटवारी ने जमीन विक्रेता और अपना नाम लिखकर पैसे लेने का पावती बना लिया। साथ ही 50 रुपए के स्टांप जमीन बिक्री का एग्रीमेंट भी तैयार कर लिया। इसके बाद पटवारी ने बहाना बनाया कि जमीन बेचने वाली महिला की तबीयत खराब हो गई है, इलाज के लिए उसे पैसों की जरुरत है। इसके बाद उसने 4 जनवरी 2025 में तीनों से 5 लाख 12 हजार 950 रुपए और ले लिए थे।

शिकायत के बाद पुलिस ने पटवारी को किया गिरफ्तार

इसके बाद भी जब जमीन की रजिस्ट्र्री नहीं हुई तो, उन्हें अपने साथ हुए ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने जमीन विक्रेता हिरमनिया से संपर्क किया, जिसने साफ मना कर दिया कि वह कोई जमीन नहीं बेच रही है और न ही पटवारी से उसका किसी तरह का सौदा हुआ है। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने भी पटवारी को गिरफ्तार कर लिया।                       

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *