विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस जानिए क्यूँ है यह खास

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस जानिए क्यूँ है यह खास

इस दिन को सेलिब्रेट करने का मकसद उन लोगों को खाद्य पदार्थों की सुरक्षा के प्रति जागरुक करना है जो कई बार भोजन की खराब क्वालिटी के चलते कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाते हैं।

बता दें कि फूड सेफ्टी का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। खाने-पीने की हर चीज साफ-सुथरी होना बहुत जरूरी है।

हालांकि, कई बार होटल या रेस्टोरेंट में खाना खाते समय हम इन बातों को दरकिनार कर देते हैं।

वैसे, बड़े होटल्स में हाइजीन का ध्यान रखा जाता है, लेकिन कई बार छोटी जगहों पर इसे तवज्जो नहीं दी जाती।

वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे पर हम बता रहे हैं, दुनिया के कुछ अजीबोगरीब रेस्टोरेंट के बारे में जिनकी बनावट और खाना परोसने का तरीका देख आप भी चौंक जाएंगे।

– न्योताइमोरी- जापान
न्योताइमोरी जापान का एक ऐसा रेस्टोरेंट है, जहां औरत के शरीर पर खाना परोसा जाताहै। इसे बॉडी सुशी भी कहते हैं।

न्योताइमोरी रेस्टोरेंट में एक बड़ी सी डाइनिंग टेबल पर जापान की खास डिश सुशी सा साशिमी परोसी जाती है।

लेकिन इस डिश को औरतों के बदन पर रखकर सर्व किया जाता है।

– हार्ट अटैक ग्रिल रेस्टोरेंट – अमेरिका
अमेरिका के लास वेगास (Las Vegas) में एक रेस्टोरेंट है, जिसका नाम ‘हार्ट अटैक ग्रिल’ रेस्टोरेंट है।

इस रेस्टोरेंट में वेट्रेस बेहद बोल्ड ड्रेस में नजर आती हैं। ज्यादातर नर्स की ड्रेस पहन वेलकम करती हैं।

यहां मरीज की तरह गाउन पहनकर ही खाना खा सकते हैं। यहां की डिशेज के नाम बायपास बर्गर, कोरोनरी हॉट डॉग हैं, जिन्हें सुनकर ही खाने वाला घबरा जाता है।

– न्यूड रेस्टोरेंट,- लंदन
लंदन में एक ऐसा रेस्टोरेंट भी है, जहां न्यूड होकर खाना पड़ता है।

कस्टमर ही नहीं, बल्कि खाना बनाने वाले शेफ से लेकर परोसने वाले वेटर्स भी न्यूड ही रहते हैं। 2016 में यह रेस्टोरेंट ओपन किया गया। इस रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए बड़ी संख्या में लोग एडवांस बुकिंग तक कराते हैं।

– आइस रेस्टोरेंट – दुबई
दुबई में एक ऐसा रेस्टोरेंट भी है, जहां बर्फ के बीच खाना परोसा जाता है।

इस आइस रेस्टोरेंट में खाना खाते वक्त कस्टमर को लगता है कि वो अंटार्कटिका पहुंच गया है, जहां बर्फ ही बर्फ है।

इस रेस्टोरेंट को आर्टिफिशयल बर्फ और ग्लास से तैयार किया गया है, जहां का तापमान जीरो डिग्री से भी नीचे रहता है। इस रेस्टोरेंट में आप जाना चाहते हैं तो यहां सिर्फ बर्फ से बनी चीजें ही मिलती हैं।

– हवा में झूलता रेस्टोरेंट – बेल्जियम
कुर्सी-टेबल या जमीन पर बैठ कर खाना तो आम बात है, लेकिन कभी आपने सोचा है कि हवा में लटक कर कोई खाने को कहे तो कैसा लगेगा? जी हां, बेल्जियम में एक ऐसा रेस्टोरेंट भी है, जहां हवा में लटके हुए खाना पड़ता है। इस अजीबोगरीब रेस्टोरेंट में खाना भी हवा में ही परोसा जाता है।

इस रेस्टोरेंट में क्रेन की मदद से एक डाइनिंग टेबल हवा में 50 मीटर की ऊंचाई पर लटका दी जाती है।

इसके बाद लोगों को वहीं पर खाना परोसा जाता है।

– वॉटरफाल रेस्टारेन्ट – फिलीपीन्स
क्या आपने कभी सोचा है कि आप खाना खा रहे हैं और आपके पैरों के नीचे से झरना बह रहा है।

फिलीपीन्स के विला एस्कुडेरो रिसॉर्ट में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलता है। यहां खाने की टेबल्स झरने के बहते पानी के बीच रखी जाती हैं।

झरने का पानी कस्टमर के पैरों के नीचे से बहता है। यहां आने वाले कस्टमर आर्टिफिशियल झरने के पानी में नहाने का मजा भी उठाते हैं।

– जेल थीम रेस्टोरेंट – चीन
चीन हमेशा से अपने अजीबोगरीब खानपान के लिए मशहूर है। यहां एक ऐसा रेस्टोरेंट भी है, जो आपको बिना किसी क्राइम के जेल घुमा देगा।

चीज के इस रेस्टोरेंट का नाम ही प्रिजन थीम रेस्टोरेंट है। यहां कस्टमर को एक आर्टिफिशियल जेल के भीतर खाना परोसा जाता है।

यहां के वेटर और शेफ कैदी या जेलर की ड्रेस में होते हैं।

– टॉयलेट रेस्टोरेंट- ताइवान :
क्या आपने कभी सोचा है कि टॉयलेट सीट या कमोड पर बैठकर कभी खाना पड़े तो क्या होगा।

लेकिन ताइवान में एक ऐसा रेस्टोरेंट है, जहां आपको टेबल, कुर्सी नहीं बल्कि टॉयलेट की सीट पर बैठकर खाना पड़ता है। यहां कस्टमर टॉयलेट सीट पर बैठकर ऑर्डर देता है और उसे हर चीज वहीं पर सर्व की जाती है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *