मस्जिदों का दौरा

मस्जिदों का दौरा

बेअदए कुरान शरीफ को महफूज मकाम पर रखने की सलाह दी। सी.सी.टी.वी कैमरे चेक किएबी मामला ना हो इसके लि

बेअदबी मामले को लेकर जालंधर पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है। पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह की हिदायत के अनुसार थाना सदर के एस.एच.ओ सुखदेव सिंह ने आज अपनी पूरी टीम के साथ थाना सदर के तहत पड़ते तमाम मस्जिदों और धार्मिक जगहों का दौरा किया और हिदायतें जारी कीं।
वही एस.एच.ओ सुखदेव सिंह ने कहा कि अमृतसर और कपूरथला जैसे बेअदबी मामले आगे ना हों उसके लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। कुछ शरारती लोग पुर अमन माहौल को धार्मिक जगहों और धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी करके पंजाब का माहौल खराब करने की फिराक में हैं।

जिसे नाकाम करना हम सबकी जिम्मेदारी है। सुखदेव सिंह ने मस्जिद ए कुबा खांबरा के प्रधान मजहर आलम मजाहिरी से मस्जिद में मीटिंग की और वहां लगे सी.सी.टी.वी कैमरे चेक किए। उन्होंने मस्जिद के अंदर रखे मुकद्दस कुरान शरीफ को महफूज मकाम पर रखने की सलाह दी और कहा कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति मस्जिद के अंदर या आसपास नजर आए तो फोरन पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि ला एंड आर्डर को खराब करने की कोशिश करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

aastha news

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *