Vanitha Vijayakumar News: 3 बार तलाक, 3 बच्चों की है मां… अब चौथी शादी करने जा रही ये एक्ट्रेस? जानिए…

Vanitha Vijayakumar News: 3 बार तलाक, 3 बच्चों की है मां… अब चौथी शादी करने जा रही ये एक्ट्रेस? जानिए…

Share

Vanitha Vijayakumar News: मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों खुशी का माहौल है। वही अब खबर है कि इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस चौथी बार शादी करने वाली हैं। इस बात का हिंट उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस के साथ शेयर किया। आइए जानते है कौन है वो एक्ट्रेस…

जानकारी के अनुसार, चौथी बार शादी करने जा रही ये एक्ट्रेस और कोई नही बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस वनिता विजयकुमार है। अभिनेत्री ने कोरियोग्राफर रॉबर्ट राज के साथ एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो समुद्र के किनारे घुटनों पर बैठकर रॉबर्ट को प्रपोज करती नजर आ रही थी। इस दौरान दोनों व्हाइट कलर के आउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आए। यह एक इनविटेशन है जिसके जरिए अभिनेत्री ने बताया कि वो 5 अक्टूबर को शादी करने वाली हैं। इनविटेशन पर लिखा है, सेव द डेट। 5 अक्टूबर 2024। वनिता विजयकुमार, रॉबर्ट। इसी के साथ उन्होंने एक दिल वाला इमोजी बनाया है। हालांकि अब इसकी सच्चाई सामने आ गई है। दरअसल ये उनकी आने वाली फिल्म मिस्टर एंड मिसेज का एक प्रोमो वीडियो है। ये सीन उसी मूवी का है जिसे वनिता ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।

बता दें कि, रॉबर्ट राज एक जाने माने कोरियोग्राफर हैं। इसके अलावा वो बिग बॉस तमिल के सीजन 6 में भी नजर आए थे। वनित दिग्गज अभिनेता विजयकुमार की बेटी और अरुण विजय की सौतेली बहन हैं। वनिता ने पहली शादी 2000 में अभिनेता आकाश से की थी। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं। साल 2005 यह शादी खत्म हो गई। बच्चों की कस्टडी के लिए दोनों ने लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी और ये तय हुआ कि वो कस्टडी शेयर करेंगे। हालांकि उनका बेटा फिलहाल अपने पिता और दादा के साथ रहता है। साल 2007 में उन्होंने बिजनेसमैन आनंद जय राजन से शादी की। इस कपल की एक बेटी भी है। साल 2012 में इनका तलाक हो गया और राजन को बेटी की कस्टडी मिली। बाद में वनिता ने दावा किया कि पारिवारिक झगड़े की वजह से उनका रिलेशन खराब हुआ। इसके बाद वनिता की शादी पीटर पॉल नामक फोटोग्राफर से हुई थी, जो पहले से शादीशुदा थे और उनके बच्चे भी थे। 2020 में ये रिश्ता आपसी सहमति से खत्म हो गया।

Share

The post Vanitha Vijayakumar News: 3 बार तलाक, 3 बच्चों की है मां… अब चौथी शादी करने जा रही ये एक्ट्रेस? जानिए… appeared first on bhadas2media.

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *