आज का सत्य

आज का सत्य

व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोलहड़ मल गर्ग के पुत्र की दुकान का अज्ञात लोगों ने तोड़ा शटर व चैनल,मोलहड़ मल गर्ग ने लगाया मानसिक व आर्थिक नुकसान पहुँचाने का आरोप.

(सहारनपुर) कस्बा गंगोह निवासी व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोलहड़ मल गर्ग के पुत्र विकास गर्ग की दुकान का अज्ञात लोगों ने शटर व चैनल तोड़ दिया है। आपको बता दे कि पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि कस्बा गंगोह के शिव चौक पर उनकी घी चीनी की दुकान है।

उनकी इस दुकान का गत रात्रि एक अज्ञात ट्रक द्वारा टक्कर मारकर शटर व चैनल तोड़ दिया गया है। पीड़ित का आरोप है कि इससे पहले दिन भी दुकान के चबूतरे पर तोड़ फोड़ के निशान मिले थे। पीड़ित का आरोप है कि कुछ अज्ञात लोग उन्हें मानसिक व आर्थिक नुकसान पहुँचाने का प्रयास कर रहे हैं।

पीड़ित ने पुलिस से कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। वही व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोलहड़ मल गर्ग ने प्रशासन को चेतवानी देते हुए कहा कि प्रशासन जल्द ही इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाने का कार्य करे नही तो व्यापार मंडल खुद आगे आकर व्यापारियों की सुरक्षा करने का कार्य करेगा।

aastha news

 

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *