भीषण गर्मी और जाम में फंसे लोगों का हुआ बुरा हाल

भीषण गर्मी के बीच हरिद्वार में ट्रैफिक जाम से लोगों का बुरा हाल है। दूर-दूर से हरिद्वार पहुंचे लोग हाईवे पर जाम में फंसे हुए हैं। शनिवार शाम से दिल्ली एनसीआर हरियाणा से लोगों का हरिद्वार पहुंचना शुरू हो गया था और रात भर कई जगहों पर जाम लगा रहा। पुलिस को भी जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं भीषण गर्मी के बीच जाम में फंसे लोग गर्मी से बेहाल नजर आ रहे हैं। नेशनल हाईवे पर गाड़िया रेंग रेंग कर चलती दिखाई दे रही हैं लोगो का कुछ दूरी का सफर कई कई घंटों में तय हो रहा है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *