Sukma News: सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में एक नक्सली का हुआ एनकाउंटर, दूसरी तरफ 6 नक्सलियों का सरेंडर

Sukma News: सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में एक नक्सली का हुआ एनकाउंटर, दूसरी तरफ 6 नक्सलियों का सरेंडर

Share

Sukma News: सुकमा। सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत चलाए जा रहे हैं। ऑपरेशन में आज डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच हुए एनकाउंटर में एक नक्सली मारा गया है। वहीं कई नक्सलियों को गोली लगने का दावा पुलिस ने किया है। दूसरी तरफ सुकमा जिले में ही 6 नक्सलियों ने सरेंडर किया है।

सुकमा में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी के जवान सर्चिंग पर निकले थे। बुर्कलंका इलाके में घात लगाए नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों के द्वारा पोजीशन लेकर जवाबी कार्यवाही में एक नक्सली ढेर हो गया। वहीं कहीं नक्सलियों को गोली लगने का दावा पुलिस ने किया है। घटना स्थल से हथियार और शव बरामद कर लिया गया है।

दूसरी तरफ सुकमा जिले में ही 6 नक्सलियों ने आज सरेंडर किया है। नक्सली दंपत्ति ने भी सरेंडर किया है। जिन पर 10 लख रुपए के इनाम था। दो नक्सलियों पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम था। वही दो नक्सलियों पर दो लाख रुपए के इनाम था। एसपी के समक्ष नक्सलियों ने हथियार डाला है।

सुकमा जिले में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की पुलि मुखबिरी के शक में हत्या भी की है। कोंटा और किस्टाराम थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने कायराना वारदात को अंजाम दिया है।

Share

The post Sukma News: सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में एक नक्सली का हुआ एनकाउंटर, दूसरी तरफ 6 नक्सलियों का सरेंडर appeared first on bhadas2media.

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *