Soldiers Body Found: 56 साल बाद मिले 4 जवानों के शव, 1968 में वायुसेना का प्लेन हुआ था क्रैश, जानिए पूरा मामला

Soldiers Body Found: 56 साल बाद मिले 4 जवानों के शव, 1968 में वायुसेना का प्लेन हुआ था क्रैश, जानिए पूरा मामला

Share

Soldiers Body Found: हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे में 56 साल पहले भारतीय वायुसेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 102 लोग सवार थे। हाल ही में इस हादसे से जुड़े 4 शव बर्फीले इलाके से बरामद हुए हैं, जिनमें से 3 की पहचान हो गई है।

बरामद शवों में मलखान सिंह (पायनियर), सिपाही नारायण सिंह (चिकित्सा कोर), और थॉमस चारण (इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियर्स) शामिल हैं। मलखान की पहचान उनकी जेब से मिले वाउचर से, नारायण सिंह की पहचान वेतन पुस्तिका से, और थॉमस की पहचान भी वेतन पुस्तिका के आधार पर की गई है। चौथे शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन सेना ने उनके परिवार को जानकारी दे दी है।

कितने शव हुए बरामद?

इस हादसे के बाद 2003 में पहली बार मलबे की खोज अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान द्वारा की गई थी। इसके बाद 2005, 2006, 2013 और 2019 में सेना और डोगरा स्काउट्स ने खोज अभियान चलाया। साल 2019 तक 5 शव बरामद हुए थे, और अब ये संख्या 9 हो गई है। ताजा अभियान में डोगरा स्काउट्स और तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू टीम ने इन शवों को खोज निकाला है।

कैसे हुआ था हादसा?

7 फरवरी 1968 को भारतीय वायुसेना का AN-12 विमान चंडीगढ़ से लेह के लिए उड़ान भरने के बाद लापता हो गया था। विमान में 102 लोग सवार थे। खराब मौसम के कारण विमान लौट रहा था, लेकिन लाहौल की चंद्रभागा और रोहतांग रेंज के पास संपर्क टूट गया। तब से ये हादसा भारतीय वायुसेना की सबसे दुखद घटनाओं में से एक माना जाता है।

लाहौल स्पीति के ऊंचाई वाले इलाके में मलबा और शव ढूंढ पाना बेहद कठिन रहा है। पुलिस और सेना के पर्वतारोहण दल की कोशिशों से यह सफलता मिली है, और सेना ने 10 अक्टूबर तक खोज अभियान जारी रखने का निर्णय लिया है।

Share

The post Soldiers Body Found: 56 साल बाद मिले 4 जवानों के शव, 1968 में वायुसेना का प्लेन हुआ था क्रैश, जानिए पूरा मामला appeared first on bhadas2media.

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *