Singer Sharda Sinha News: पद्मभूषण लोक गायिका शारदा सिन्हा की हालत गंभीर, दिल्ली AIIMS में भर्ती, पति के मौत से थी परेशान

Singer Sharda Sinha News: पद्मभूषण लोक गायिका शारदा सिन्हा की हालत गंभीर, दिल्ली AIIMS में भर्ती, पति के मौत से थी परेशान

Share

Singer Sharda Sinha News: पटना: बड़ी खबर सामने आ रही है. छठ गीत के लिए मशहूर पद्मभूषण से सम्मानित बिहार की लोकप्रिय लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत आज सुबह अचानक बिगड़ गई है. शारदा सिन्हा को दिल्ली एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है. 

जानकारी के मुताबिक, लोक गायिका शारदा सिन्हा का एक सप्ताह से एम्स में इलाज चल रहा है. एक हफ्ते से उनको खाने-पीने में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था. जिसके बाद से उनका दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था. लेकिन शनिवार की सुबह उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई. जिसके चलते उनको इमराजेंसी वार्ड में लाया गया है. जहां डॉक्टर की टीम इलाज कर रही है. वही अभी उनके तबीयत को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आयी है. 

बताया जा रहा है पिछले माह सितम्बर में उनके पति का ब्रेन हैमरेज से निधन हुआ था. पति के मौत के बाद से उनकी तबीयत खराब रहने लगी थी. पति की याद में आय दिन उनके बारे में अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ न कुछ लिखकर थी. 20 अक्टूबर को करवाचौथ के दिन उन्होंने लिखा था, “लाल सिंदूर बिन मंगियों न सोभे….पर सिन्हा साहब की मधुर स्मृतियों के सहारे संगीत यात्रा को चलायमान रखने की कोशिश रहेगी. खास कर आज के दिन सिन्हा साहब को मेरा प्रणाम समर्पित. “

Share

The post Singer Sharda Sinha News: पद्मभूषण लोक गायिका शारदा सिन्हा की हालत गंभीर, दिल्ली AIIMS में भर्ती, पति के मौत से थी परेशान appeared first on bhadas2media.

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *