रूसी नागरिकों को भा गयी भारतीय संस्कृति,अखण्ड परमधाम में रचाई शादी देखे वीडियो

रूसी नागरिकों को भा गयी भारतीय संस्कृति,अखण्ड परमधाम में रचाई शादी देखे वीडियो

रूसी नागरिकों को भा गयी भारतीय संस्कृति,अखण्ड परमधाम में रचाई शादी,स्वामी परमानंद गिरी महाराज से लिया आशीर्वाद

हरिद्वार के अखंड परमधाम आश्रम में तीन रूसी नागरिकों ने भारतीय रीति रिवाज के साथ शादी मनाई। 50 रूसी नागरिकों का दल अपनी आध्यात्मिक यात्रा पर हरिद्वार आया था। लेकिन उन्हें भारतीय संस्कृति और सभ्यता इतनी भा गई कि 50 में से तीन रूसी जोड़ों ने शादी करने का मन बना लिया। आश्रम में पूरे विधि विधान के साथ तीनों जोड़ो ने शादी भारतीय रीति रिवाज के साथ रचा ली।

रूसी नागरिकों के साथ अन्य नागरिकों ने इस शादी में जमकर ढोल नगाड़ों और उत्तराखंडी वाघयंत्रों पर जमकर डांस किया। भारतीय रीति रिवाज के साथ पहले तो तीनों दुल्हो की बारात निकाली गई। आश्रम में बने शिव मंदिर में तीनों जोड़ों ने भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। अखंड परमधाम के अध्यक्ष स्वामी परमानंद गिरी महाराज का आशीर्वाद लेकर एक दूसरे को वरमाला पहनाई और फिर पारंपरिक मंत्रोचार के बीच मंडप में सात फेरे भी लिए। स्वामी परमानंद गिरी ने बताया कि पाश्चात्य संस्कृति से ऊबकर रूसी नागरिकों ने भारतीय संस्कृति को अपनाकर विवाह किया और सात जन्मों तक एक दूसरे के साथ रहने का वचन लिया है।

शादी रचाने वाले जोड़ों के साथ अन्य रूसी नागरिकों ने भी शादी में खूब एंजॉय किया। विवाह संस्कार में जहां दुल्हों ने भारतीय शेरवानी पहनी वहीं दुल्हने भी भारतीय लहंगो में सजी धजी नजर आई। रूसी नागरिकों ने बताया कि पहले भी कई रूसी नागरिकों ने भारतीय परंपरा के अनुसार शादी रचाई थी और कई साल बीत जाने के बाद भी वो एक दूसरे के साथ हसी खुशी अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

जहाँगीर मलिक पत्रकार 

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *