Ratan Tata Funeral: रतन टाटा का महाराष्ट्र में राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार, झारखंड और महाराष्ट्र में एक दिन का राजकीय शोक

Ratan Tata Funeral: रतन टाटा का महाराष्ट्र में राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार, झारखंड और महाराष्ट्र में एक दिन का राजकीय शोक

Share

Ratan Tata Funeral: भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इसकी घोषणा की है। शिंदे ने अपने संदेश में कहा, “देश ने एक अनमोल रत्न खो दिया है। रतन जी टाटा के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।” टाटा समूह ने जानकारी दी है कि लोग उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (NCPA) में कर सकेंगे।

अंतिम दर्शन की व्यवस्था

टाटा समूह ने बयान में बताया, “लोग दक्षिण मुंबई स्थित NCPA में गेट 3 से प्रवेश कर सकते हैं और गेट 2 से बाहर निकल सकते हैं। परिसर में पार्किंग की सुविधा नहीं होगी। शाम 4 बजे उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए वर्ली श्मशान घाट ले जाया जाएगा।” टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने रतन टाटा के योगदान को सराहा और कहा कि उनकी विरासत हमेशा हमारे साथ रहेगी।

महाराष्ट्र झारखंड में शोक दिवस

महाराष्ट्र सरकार ने रतन टाटा के सम्मान में गुरुवार को शोक दिवस घोषित किया है। इस दौरान राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम रद्द किए जाएंगे। मुख्यमंत्री शिंदे ने 2008 के मुंबई हमलों के दौरान टाटा द्वारा दिखाए गए साहस और दृढ़ संकल्प को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

महाराष्ट्र के सीएम के साथ-साथ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी राज्य में एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “झारखंड जैसे पिछड़े राज्य को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने वाले टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन और पद्म विभूषण रतन टाटा जी के निधन पर एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की गई है।”

रतन टाटा का निधन बुधवार देर रात 12 बजे के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ। वे पिछले कई दिनों से उम्र संबंधी परेशानियों के कारण अस्पताल में भर्ती थे। उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष (ICU) में रखा गया था। उनके निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, और राहुल गांधी समेत कई प्रमुख हस्तियों ने शोक जताया है।

Share

The post Ratan Tata Funeral: रतन टाटा का महाराष्ट्र में राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार, झारखंड और महाराष्ट्र में एक दिन का राजकीय शोक appeared first on bhadas2media.

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *