Ratan Tata: कौन होगा रतन टाटा की 3800 करोड़ की संपत्ति का उत्तराधिकारी, किसके पास जाएगा टाटा का विशाल साम्राज्य?

Ratan Tata: कौन होगा रतन टाटा की 3800 करोड़ की संपत्ति का उत्तराधिकारी, किसके पास जाएगा टाटा का विशाल साम्राज्य?

Share

Ratan Tata। देश-दुनिया के दिग्गज बिजनेसमैन रतन टाटा का 9 अक्टूबर को 86 साल की उम्र में निधन हो गया। वे अपने पीछे 3800 करोड़ की संपत्ति छोड़ गए हैं। उनके जाने के बाद हर किसी के मन में ये सवाल है कि आखिर उनके इस विशाल सम्राज्य का उत्तराधिकारी कौन होगा?

रतन टाटा थे अविवाहित, उनकी अपनी कोई संतान नहीं

दरअसल रतन टाटा अविवाहित थे, ऐसे में उनकी खुद की कोई संतान नहीं है। ने कोई शादी नहीं की थी। उद्योग जगत में ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा संभावित उत्तराधिकारी हो सकते हैं। रतन टाटा के पिता नवल टाटा की दूसरी पत्नी सिमोन से नोएल टाटा का जन्म हुआ था। वहीं नोएल टाटा की 3 संतानें हैं, जिनके नाम माया, नेविल और लिया टाटा हैं। इन्हें भी संपत्ति में हिस्सा मिल सकता है।

नोएल टाटा की संतानें भी टाटा ग्रुप में संभाल रहीं अलग-अलग जिम्मेदारियां

नोएल टाटा की बेटी माया टाटा (34 वर्ष) अपॉर्चुनिटीज फंड और टाटा डिजिटल में भूमिका निभा रही है। वहीं 32 वर्षीय बेटे नेविल टाटा ट्रेंट लिमिटेड में प्रमुख हाइपरमार्केट चेन स्टार बाजार को लीड कर रहे हैं। सबसे बड़ी बेटी लिया टाटा ग्रुप के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को देख रही हैं। वे ताज होटल्स रिसॉर्ट्स एंड पैलेसेस के साथ ही इंडियन होटल कंपनी को भी संभाल रही हैं।

लिया टाटा के बारे में जानें

रतन टाटा की सबसे बड़ी भतीजी लिया टाटा ने स्पेन के मैड्रिड में आईई बिजनेस स्कूल से मार्केटिंग में मास्टर्स डिग्री ली है। वो 2006 में ताज होटल रिसॉर्ट्स एंड पैलेसेस में सहायक बिक्री प्रबंधक के रूप में टाटा समूह में शामिल हुई थीं।

उत्तराधिकारी की रेस में माया और नेविल टाटा, इनके बारे में जानें

छोटी बेटी माया टाटा ने एक विश्लेषक के रूप में टाटा कैपिटल में अपना करियर शुरू किया था। वहीं, उनके भाई नेविल टाटा ने ट्रेंट में अपनी पेशेवर यात्रा शुरू की। नेविल की शादी मानसी किर्लोस्कर से हुई है, जो टोयोटा किर्लोस्कर समूह की उत्तराधिकारी हैं।

मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रतन टाटा ने ली आखिरी सांस

गौरतलब है कि टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन नवल टाटा का निधन बुधवार 9 अक्टूबर को हो गया। वे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट थे। उन्हें 2 दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि वे ठीक हैं और उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित हैं, लेकिन उनका मनोबल ऊंचा है। उनका चेकअप चल रहा है और स्वास्थ्य को लेकर किसी भी तरह की अफवाह नहीं फैलाने की अपील उन्होंने की थी।

नरीमन पॉइंट स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स में रखा गया है पार्थिव शरीर

लेकिन 9 अक्टूबर को उनकी तबियत बिगड़ती चली गई और रात के 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। रतन टाटा का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए नरीमन पॉइंट स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (NCPA) में रखा गया है। यहां लोग शाम 4 बजे तक अंतिम दर्शन कर सकेंगे। शाम को राजकीय सम्मान के साथ उनके शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके अंतिम दर्शन के लिए सभी क्षेत्रों के दिग्गजों के साथ-साथ आम लोग भी आ रहे हैं।

Share

The post Ratan Tata: कौन होगा रतन टाटा की 3800 करोड़ की संपत्ति का उत्तराधिकारी, किसके पास जाएगा टाटा का विशाल साम्राज्य? appeared first on bhadas2media.

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *