Mungeli Collevtor, SP: मिट्टी के दीये बनाते कलेक्टर-एसपी, चाक पर कुम्हारों से भी तेज हाथ चलाए, देखिए फोटो और वीडियो

Mungeli Collevtor, SP: मिट्टी के दीये बनाते कलेक्टर-एसपी, चाक पर कुम्हारों से भी तेज हाथ चलाए, देखिए फोटो और वीडियो

Share

मुंगेली। आज मुंगेली जिला कलेक्टर राहुल देव और पुलिस अधीक्षक भोजराज पटेल ने संयुक्त रुप से मुंगेली के कुम्हार पारा, बड़ाबाजार का दौरा किया और कुम्हार के चाक पर दोनों अफसरों ने खुद ही दीये बनाए।

कलेक्टर-एसपी ने दीपावली पर्व पर अपने अपने घरों के लिए मिट्टी के बने दीये भी खरीदे और मुंगेली के लोगों से अपील कि और कहा कि आधुनिकता के चकाचौंध में गुम हो रही भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए दीपों के त्योहार पर मिट्टी के दीये जलाएं। तभी पर्यावरण के साथ हम सब संरक्षित रह सकते हैं। इसलिए सब लोगों को मिलजुल कर घरों में मिट्टी का दीया जलाने से एक वर्ष का जो विकार रहता है वह भी दूर होता है।

कुछ वर्षों से परंपरा व रीति रिवाज के प्रतिकूल दीपावली पर घरों में जलने वाले मिट्टी के दीये को कृत्रिम रोशनी ने अपने आगोश में लेकर भारतीय संस्कृति पर कुठाराघात किया है। इससे बचने के लिए स्वदेशी अपनाओ के श्लोगन के साथ मुंगेली के लोग घरों में मिट्टी के दिए जलाएं। और कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने कुम्हार चाक से खुद भी मिट्टी के दिए बनाएं।

Share

The post Mungeli Collevtor, SP: मिट्टी के दीये बनाते कलेक्टर-एसपी, चाक पर कुम्हारों से भी तेज हाथ चलाए, देखिए फोटो और वीडियो appeared first on bhadas2media.

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *