MP News: 3 विश्वविद्यालयों में की गई नए कुलगुरुओं की नियुक्ति, 4 साल का होगा कार्यकाल

MP News: 3 विश्वविद्यालयों में की गई नए कुलगुरुओं की नियुक्ति, 4 साल का होगा कार्यकाल

Share

MP News: मध्यप्रदेश के तीन नए विश्वविद्यालयों में कुलगुरूओं की नियुक्ति की गयी है. राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगुभाई पटेल ने कुलगुरूओं की नियुक्ति की है. इनका कार्यकाल चार साल का होगा।

शुक्रवार को राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगुभाई पटेल ने प्रदेश के नवगठित विश्वविद्यालयों क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय खरगोन, क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय गुना और रानी अवन्तीबाई लोधी विश्वविद्यालय सागर के कुलगुरूओं की नियुक्ति कर दी है। तीनों कुलगुरूओं का कार्यकाल 4 वर्ष की कालावधि अथवा 70 वर्ष की आयु जो भी पूर्वतर हो रहेगा।

क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय, खरगोन के कुलगुरु डॉ. कोरी बने

राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगुभाई पटेल ने क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय, खरगोन का कुलगुरु आर.के.डी.एफ. विश्वविद्यालय भोपाल के फार्मेसी विभाग के निदेशक एवं सदस्य, पी.सी.आई., नई दिल्ली डॉ. मोहन लाल कोरी को नियुक्त किया है।

क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय, गुना के कुलगुरु डॉ. यादव बने

राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगुभाई पटेल ने क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय, गुना का कुलगुरु बुंदेलखण्ड पी.जी. कॉलेज, झांसी (उ.प्र.) के राजनीति विज्ञान विभाग एवं शोध केन्द्र के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. किशन यादव को नियुक्त किया है।

रानी अवन्तीबाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर के कुलगुरु डॉ. मिश्रा बने

राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगुभाई पटेल ने रानी अवन्तीबाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर का कुलगुरु प्रोफेसर जी.एस. कॉलेज ऑफ कामर्स एण्ड इकॉनॉमिक्स, जबलपुर (म.प्र.) डॉ. विनोद कुमार मिश्रा को नियुक्त किया है। 

Share

The post MP News: 3 विश्वविद्यालयों में की गई नए कुलगुरुओं की नियुक्ति, 4 साल का होगा कार्यकाल appeared first on bhadas2media.

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *