Mahasamund News: व्याख्याता के खिलाफ निलंबन प्रस्ताव, शराब के नशे में पहुंचा था स्कूल…

Mahasamund News: महासमुंद। शराब के नश में स्कूल पहुंचने वाले व्याख्याता के खिलाफ निलंबन प्रस्वाव लोक शिक्षण संचालनालय को भेजा गया है। व्याख्याता शिक्षक का नाम शौकत अली है और बसना के भंवरपुर में पदस्थ है।
जानकारी के मुताबिक, 22 अक्टूबर को व्याख्याता शौकत अली के द्वारा शराब के नशे में स्कूल पहुंचा था और नशे की हालत में ही परिसर में सो गया था। इसकी शिकायत कलेक्टर तक भी पहुंची थी। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लिया और शिक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के लिए लोक शिक्षण संचालनालय को प्रस्ताव भेज गया है।
The post Mahasamund News: व्याख्याता के खिलाफ निलंबन प्रस्ताव, शराब के नशे में पहुंचा था स्कूल… appeared first on bhadas2media.

