Janjgir News: शराब पीने के बाद दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जहरीली शराब की आशंका…

Janjgir News: जांजगीर। बीती रात शराब पीने के बाद दो युवकों की मौत हो गई।। आशंका है कि जहरीली शराब पीने से दोनों की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो सकेगा। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है।
बलौदा थाना क्षेत्र के बुडगहन गांव में दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बीती रात दोनों ने शराब पी थी। शराब पीने के बाद दोनों की घर में हालत बिगड़ गई। इसके बाद रात में ही दोनों को बलौदा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।
दोनों युवकों की मौत के बाद जिले में एक बार फिर से जहरीली शराब पीने के बाद मौत की आशंका सामने आई हैं। मृत युवकों में एक 19 वर्षीय शिवा बाजरे और दूसरा 27 वर्षीय रूपेश सांडे हैं। बलौदा थाना पुलिस मर्ग कायम कर जाए फिर जुट गई है। मृतकों के पोस्टमार्टम करवाए गए हैं। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा।
The post Janjgir News: शराब पीने के बाद दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जहरीली शराब की आशंका… appeared first on bhadas2media.

