Janjgir News: डांसर गर्ल के साथ ASI लगा रहे थे ठुमके, वीडियो वायरल, अब एसपी ने किया सस्पेंड़

Janjgir News जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर में डांस गर्ल के साथ ठुमके लगाना एक एएसआई को महंगा पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद एएसआई की सोशल मीडिया में खुब किरकिरी हुई। मामले को एसपी जांजगीर-चांपा ने संज्ञान लेते हुये एएसआई को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, ये पूरा वाक्या 30 सितंबर की रात थाना बिर्रा के ग्राम सोनादह का है। रात में डांस आर्केस्टा का कार्यक्रम गांव में रखा गया था। लड़कियों के डांस के दौरान सउनि फुलेश्वर सिंह सिदार भी डांस करते हुये पैसे दे रहे थे। डांस का वीडियो किसी ने मोबाइल से रिकाॅड कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
एसपी को जब इसकी शिकायत मिली तो तत्काल संज्ञान में लेते हुये एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया है। फुलेश्वर सिंह सिदार बिर्रा थाने में पदस्थ थे। अब उन्हें निलंबित कर रक्षित केंद्र जांजगीर चांपा संबद्ध किया गया है। नीचे देखें आदेश…

The post Janjgir News: डांसर गर्ल के साथ ASI लगा रहे थे ठुमके, वीडियो वायरल, अब एसपी ने किया सस्पेंड़ appeared first on bhadas2media.