त्योहारी सीजन में नकली शराब परोस मुनाफा कमाने की साजिश का हरिद्वार पुलिस ने किया भंड़ाफोड़

त्योहारी सीजन में नकली शराब परोस मुनाफा कमाने की साजिश का हरिद्वार पुलिस ने किया भंड़ाफोड़

हरिद्वार जिले के पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में अलग-अलग आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाकर आपराधिक तत्वों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार की जा रही मेहनत रंग ला रही है।
ताजा मामला कोतवाली रानीपुर क्षेत्र का है जहां पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए नकली शराब बनाने के पॉश कॉलोनी स्थित दुकान में बनाई गई फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 01 आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की है। और अन्य आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास पुलिस द्वारा जारी है।
दोनो आरोपी बेहद शातिर किस्म के हैं। फरार आरोपी केमिकल लेकर आता था और फिर दोनों आरोपित मिलकर अल्कोहोलिक केमिकल में एक निश्चित मात्रा में पानी में मिलाकर उसमे शराब जैसा रंग लाने के लिए फ़ूड कलर मिलाते थे तथा इस तैयार नकली शराब की तीव्रता बढ़ाने के लिए फिर इसमें यूरिया मिलाया जाता था।
तैयार की गई नकली शराब को ठेके से कम दाम में चलते-फिरते लोगो को बेचा जाता था।
दोनो आरोपी कैमिकल से तैयार की गई नकली शराब को ठेकों के आसपास या राह चलते नशे के शौकीन लोगों को कम दामों में बेच कर मोटा मुनाफा कमा रहे थे। त्योहारी सीजन को देखते हुए इस बार नकली शराब की बड़ी खेप खपाकर मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में थे।
अपराधिक गतिविधियों पर विराम लगाने हेतु एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर रानीपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान सेम्भल चौक दादूपुर गोविंदपुर के पास से संदिग्ध को सेंट्रो कार सहित दबोचा गया। जिससे 400 लीटर अल्कोहलिक केमिकल, 80 लीटर नकली शराब, 02 किलो यूरिया, शराब की बोतल के ढक्कन, लेबल,रैपर आदि बरामद किया गया।
पकड़ा गया आरोपी 12वीं पास है व आगरा के ताजगंज थाने में वर्ष 2021 में नकली शराब के केस में जेल जा चुका है। 04 साल पूर्व में अलीगढ़ स्थित शराब के ठेके में काम के दौरान आरोपी की पहचान साथ काम कर रहे फरार हुए एक आरोपी युवक से हुई थी। लगातार संपर्क में रहने पर कुछ समय पहले उक्त परिचित ने आरोपी को हरिद्वार आकर साथ काम करने का न्योता देते हुए बताया था कि केमिकल से नकली शराब बनाने के काम में पैसा काफी है व ख़र्च कम है। लालच में आकर परिवार सहित आगरा में रह रहा आरोपी हरिद्वार आ गया। घटना का मास्टरमाइंड फरार आरोपी है जो कैमिकल लाने का काम करता था।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *