ऋषिकेश बैराज मार्ग पर स्थित गदेरे में से लड़की का शव बरामद

ऋषिकेश बैराज मार्ग पर स्थित गदेरे में से लड़की का शव बरामद

ऋषिकेश बैराज मार्ग पर स्थित गदेरे में से लड़की का शव बरामद, महिला और एक बच्चा गदेरे में लापता ,

बैराज-स्वर्गाश्रम मोटर मार्ग पर गदेरे की चपेट में महिला और उसके दो बच्चे बह गए थे। जिसमें से लड़की का शव बरामद हो गया है।इस दौरान कार सवार पति बच गया। मंगलवार को पुलिस ने गदेरे में महिला और बच्चों की तलाश में सर्च अभियान चलाया। अभी तक पुलिस को केवल लड़की का शव ही मिला है। आपको बता दें कि स्वर्गाश्रम निवासी गोपाल पुत्र भगवान प्रसाद शर्मा व उसकी पत्नी और दो बच्चों के साथ आईडीपीएल ससुराल से घर लौट रहे थे। सोमवार तड़के करीब तीन बजे बैराज-स्वर्गाश्रम मार्ग पर बरसाती नाले के उफान में उनकी कार फंस गई। इस दौरान उन्होंने पत्नी रीना शर्मा (38), बेटी तेजस्वी (14) और बेटा देवराज (10) को कार से उतार दिया। इसी बीच कार मार्ग पर बरसाती नाले में कार बहने लगी। पति के वापस लौटने पर उन्हें पत्नी और बच्चे मौके पर नहीं मिले। जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। थानाध्यक्ष विनोद गुसाईं ने बताया कि गधेरे से बच्ची का शव बरामद कर लिया गया है

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *