Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: रजत की जिंदगी होगी बर्बाद, पति के खिलाफ दांव चलेगी सवि…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: रजत की जिंदगी होगी बर्बाद, पति के खिलाफ दांव चलेगी सवि…

Share

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 24 October 2024 Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल “गुम है किसी के प्यार में” में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। इस शो में दिखाए जा रहे एपिसोड में कुछ न कुछ होता रहता है। सीरियल में… फ्रॉड डील से बचाने के लिए रजत सवि का शुक्रिया अदा करता है। वहीं दूसरी ओर अर्श अपनी डील के कारण कानूनी दांव-पेंच में फंस जाता है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

सीरियल में, रजत की स्पीच सुनकर हर कोई उनकी तारीफ में जुट जाता है। वहीं सवि भी रजत का शुक्रिया अदा करती है। लेकिन रजत उसे बोलता है कि ये सब सिर्फ कहने के लिए था, इसे सीरियस मत ले लेना। रजत एक खुशी देकर सवि के पैरों तले जमीन खींच लेता है। रजत सबके सामने ऐलान करता है कि अमेरिका से मिस्टर कोठारी और उनका परिवार घर आ रहा है। वो अमन और आहाना की जल्द से जल्द शादी करना चाहते हैं। जत की बातें मृणमय सुन लेती है और उसके हाथ में मौजूद सामान गिर जाता है। रजत की बातों से मृणमय का दिल टूट जाता है। वहीं सवि उसे समझाने जाती है और वो फूट-फूटकर रोने लगती है। लेकिन सवि भी अपनी बहन के लिए शांत नहीं बैठती। जेल में मौजूद अर्श को सलाखों के पीछे जिगर नजर आता है। वो तुरंत ही उसे रजत के खिलाफ इस्तेमाल करने का प्लान बनाता है।

आगे देखने के लिए मिलेगा कि, अर्श, जिगर से कहता है कि रजत और सवि को बर्बाद करने में वो उसकी मदद कर सकता है, फिर उसके पास पैसे भी होंगे और लड़कियां भीं। जिगर भी बिना देर किए अर्श के साथ हाथ मिला लेता है। जिगर कहता है कि मैं रजत ठक्कर को बर्बाद करके रख दूंगा। दूसरी ओर जिगर का साथ मिलते ही अर्श की खुशी भी सातवें आसमान पर होती है। सवि आहाना और अमन की सगाई की तैयारियों के बीच सागर को बुलाती है। वो सागर को सबके सामने मृणमय का होने वाला मंगेतर बताती है और कहती है कि जल्द ही मृणमय और सागर की सगाई होने वाली है। इस बात से अमन का मुंह बन जाता है। तारा, सवि और रजत को साथ देख चिढ़ जाएगी। वो प्लान बनाएगी कि वो रजत और सवि को हमेशा के लिए अलग कर देगी।

Share

The post Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: रजत की जिंदगी होगी बर्बाद, पति के खिलाफ दांव चलेगी सवि… appeared first on bhadas2media.

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *