Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: आशका को 'पनौती' कहेगा अर्श, तो दूसरी तरफ होगा ये बड़ा बवाल…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: आशका को 'पनौती' कहेगा अर्श, तो दूसरी तरफ होगा ये बड़ा बवाल…

Share

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 23 October 2024 Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल “गुम है किसी के प्यार में” में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। इस शो में दिखाए जा रहे एपिसोड में कुछ न कुछ होता रहता है। सीरियल में… भाग्यश्री सवि को दोष देगी और कहेगी कि इसने मेरे बेटे का नुकसान कराया है, अब कैसे आएगा वो। वहीं दूसरी ओर सवि भी परेशान होगी। करवाचौथ पर रजत भले ही लेट आएगा, लेकिन अपनी एंट्री से सबको हैरान कर देगा। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

सीरियल में, चांद निकलते ही सब अपना व्रत खोलने लगेंगे। लेकिन सवि की आंखें रजत के इंतजार में रहेंगी। दूसरी ओर तारा फोन में अपने पति की तस्वीर देख व्रत खोलेगी और आंसू बहाएगी। सई सवि का उतरा हुआ चेहरा देखेगी और कहेगी कि अगर पापा नहीं आते हैं तो आप भी उनकी फोटो देखकर व्रत खोल लीजिए। सई अपनी परी मम्मा से कहेगी कि पापा नहीं हैं तो मैं आपका व्रत खुलवा देती हूं। सई अपनी परी मम्मा का व्रत खुलवाने की कोशिश करेगी, लेकिन तभी उसके हाथ से पानी छूट जाएगा। हालांकि रजत वक्त पर आकर सब संभाल लेगा और सवि का व्रत भी खुलवाएगा। रजत को वहां देख सवि के साथ-साथ ईशा को भी राहत मिलेगी। अर्श बिजनेस डील करके खुशी से प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। वो जाहिर करेगा कि उसे भले ही बेस्ट सीईओ की ट्रॉफी नहीं मिली, लेकिन उसने ही बिजनेस डील क्रैक की है। हालांकि तभी वहां पुलिस आ जाएगी।

आगे देखने के लिए मिलेगा कि, पुलिस अर्श को बताएगी कि उसने जिस जमीन को खरीदा है, वो सरकार की है और उसपर सालों से विवाद चल रहा है। पुलिस अर्श से कहेगी कि जमीन उसने खरीदी है, इसलिए उसे थाने चलकर पूछताछ में सहयोग करना पड़ेगा। दूसरी ओर रजत सबके सामने बताएगा कि आज सवि के कारण उसके हाथ से बिजनेस डील निकल गई, लेकिन जो हुआ अच्छा ही हुआ। रजत जाहिर करेगा कि आज सवि ने उसे बचा लिया, वरना वो पुलिस थाने में होता। रजत मराठी भाषा में सवि की तारीफों के पुल बांधेगा और उसे शुक्रिया कहेगा। करोड़ों का चूना लगने के बाद अर्श बौखला जाएगा। वो पुलिस थाने में मारपीट करेगा, साथ ही बाकी बिजनेसमैन भी अर्श से डील छीन लेंगे। वहीं जब आशका उसे शांत कराने की कोशिश करेगी तो अर्श कहेगा कि जब तक तुम उसकी जिंदगी में थी वो दबा-दबा रहता था। लेकिन जब से तुम उसकी जिंदगी से निकली हो, उसकी किस्मत चमक गई है। अर्श आशका को ताना मारेगा कि आज सवि ने उसे बचा लिया। वहीं आशका उससे पूछेगी कि क्या वो उसे पनौती कह रहा है।

Share

The post Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: आशका को 'पनौती' कहेगा अर्श, तो दूसरी तरफ होगा ये बड़ा बवाल… appeared first on bhadas2media.

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *