Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: जिगर के घिनौने कारनामों की खुली पोल, सई की छीनेगी आशका कस्टडी…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: जिगर के घिनौने कारनामों की खुली पोल, सई की छीनेगी आशका कस्टडी…

Share

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 15 October 2024 Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल “गुम है किसी के प्यार में” में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। इस शो में दिखाए जा रहे एपिसोड में कुछ न कुछ होता रहता है। सीरियल में… सई की तबीयत काफी खराब होती है, ऐसे में रजत उसे वापिस सवि के पास लेकर जाने का फैसला करता है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

सीरियल में, रजत अपनी बीमार बेटी सई को लेकर सवि के पास जाएगा। सवि से मिलते ही सई खिल उठेगी, वहीं सवि की भी जान में जान आएगी। लेकिन अपने घर में रजत को देख ईशा का पारा सातवें आसमान पर होगा। भाग्यश्री सई को सवि के पास लेकर जाने के लिए रजत पर नाराज होगी। लेकिन रजत उल्टा अपनी मां और बहन तारा को बातें सुनाएगा। वो कहेगा कि मैं अपनी बच्ची के लिए उसे सवि के पास लेकर गया हूं, जहां वो खुश है। रजत सवि के स्कूल जाकर तापसी के बारे में जानकारी इकट्ठा करेगा। रजत तापसी के घर का पता और मोबाइल नंबर निकलवाकर उसके घर तक पहुंच जाएगा। लेकिन गार्ड रजत को तापसी से मिलने से रोक देगा।

आगे देखने के लिए मिलेगा कि, हरिणी की सास ये सुन लेगी कि रजत और सवि अभी अलग रह रहे हैं। वो रजत से बदला लेने के लिए आशका को फोन करेगी और बताएगी कि रजत और सवि अलग-अलग रह रहे हैं, जिसका फायदा आशका उठाने की कोशिश करेगी। आशका मौका देखते ही जज के पास पहुंचेगी। वो जज के सामने कहेगी कि आपने सई के लिए गलत फैसला सुनाया था। आपने रजत की दूसरी शादी देखकर सई की कस्टडी उन्हें सौंपी थी। लेकिन अब रजत और सवि अलग हो चुके हैं और आपको मेरी बच्ची वापिस लानी होगी। जिगर प्लानिंग प्लॉटिंग करेगा, साथ ही तापसी को धमकी देगा कि अगर उसने रजत के सामने जरा भी मुंह खोला तो वो उसके साथ-साथ उसकी मां को भी खत्म कर देगा। रजत जिगर की सारी बातें सुन लेगा। रजत जिगर के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने के लिए फिर से तापसी के घर जाएगा। वो तापसी को मनाएगा कि उसका बयान सवि को बचा सकता है।

Share

The post Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: जिगर के घिनौने कारनामों की खुली पोल, सई की छीनेगी आशका कस्टडी… appeared first on bhadas2media.

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *