Delhi Crime News Hindi: दिल्ली में इंसानियत शर्मसार, महिला के साथ दुष्कर्म के बाद सराय काले खां में फेंका

Delhi Crime News Hindi: दिल्ली में इंसानियत शर्मसार, महिला के साथ दुष्कर्म के बाद सराय काले खां में फेंका

Share

Delhi Crime News Hindi: दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा घटना में, एक 34 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म कर उसे सराय काले खां इलाके में फेंक दिया गया। राहगीरों ने महिला को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। यह घटना शुक्रवार तड़के लगभग 3:30 बजे की है, जिसकी जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।

दुष्कर्म के बाद आरोपी फरार

पुलिस का मानना है कि महिला के साथ किसी अन्य स्थान पर दुष्कर्म किया गया और बाद में उसे सराय काले खां में फेंक दिया गया। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ओडिशा की रहने वाली है और पिछले एक साल से दिल्ली के कटवारिया सराय में अन्य महिलाओं के साथ रह रही थी। अगस्त में घर छोड़ने के बाद, वह कई दिनों से सड़कों पर रह रही थी।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने कई बार अपना बयान बदला, जिससे जांच में दिक्कतें आ रही हैं। महिला को पहले जमरूदपुर इलाके में देखा गया था, जब वह एक घर में घुसने की कोशिश कर रही थी। इसके बाद वह किशनगढ़ के एक एटीएम बूथ में रात गुजारती नजर आई। पुलिस लगातार महिला से पूछताछ कर रही है और उसकी गतिविधियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और तकनीकी निगरानी के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधिकारी जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं, जबकि पीड़िता के माता-पिता को भी सूचित कर दिया गया है। मामले की गहन जांच जारी है।

Share

The post Delhi Crime News Hindi: दिल्ली में इंसानियत शर्मसार, महिला के साथ दुष्कर्म के बाद सराय काले खां में फेंका appeared first on bhadas2media.

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *