Chhattisgarh News: OBC कल्याण आयोग की रिपोर्ट सरकार के हवाले: अध्यक्ष विश्वकर्मा ने CM विष्‍णुदेव को सौंपी रिपोर्ट

Chhattisgarh News: OBC कल्याण आयोग की रिपोर्ट सरकार के हवाले: अध्यक्ष विश्वकर्मा ने CM विष्‍णुदेव को सौंपी रिपोर्ट

Share

Chhattisgarh News: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आज यहां मंत्रालय में छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष आर. एस.विश्वकर्मा ने आयोग का प्रतिवेदन सौंपा। इस आयोग का गठन तीन माह पहले अन्य पिछड़ा वर्ग की सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक स्थिति के अध्ययन के लिए किया गया था।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के सदस्य यशवंत वर्मा, बलदाऊ राम साहू, हरिशंकर यादव, कृष्णा गुप्ता, शैलेन्द्री परगनिहा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव पी.दयानंद तथा मुख्यमंत्री और नगरीय विकास विभाग के सचिव डॉ.बसव राजू एस.,सचिव राजस्व अविनाश चंपावत उपस्थित थे।

Share

The post Chhattisgarh News: OBC कल्याण आयोग की रिपोर्ट सरकार के हवाले: अध्यक्ष विश्वकर्मा ने CM विष्‍णुदेव को सौंपी रिपोर्ट appeared first on bhadas2media.

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *