Chhattisgarh News: CG निगम-मंडलों में बोनस को लेकर वित्‍त विभाग ने जारी किया निर्देश, जानिये.. क्‍या कहा है आदेश

Chhattisgarh News: CG निगम-मंडलों में बोनस को लेकर वित्‍त विभाग ने जारी किया निर्देश, जानिये.. क्‍या कहा है आदेश

Share

Chhattisgarh News: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के निगम- मंडल और स्‍वायत्‍तशासी संस्‍थाओं में कर्मचारियों को बोनस जारी किए जाने पर वित्‍त विभाग ने आपत्ति की है। इस संबंध में वित्‍त विभाग के सचिव मुकेश बंसल इस संबंध में सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश जारी किया है।

वित्‍त सचिव ने आदेश में कहा है कि राज्य शासन के संदर्भित ज्ञापन द्वारा निर्देश जारी किये गये हैं कि विभिन्न निगम / मंडल/उपकम / स्वायत्तशासी संस्थाएं इत्यादि अपने कर्मचारियों को वेतन भत्ते एवं अन्य सुविधायें राज्य शासन द्वारा दिये जा रहे सुविधाओं के अनुरूप ही प्रदाय करें, तथा राज्य शासन की अनुमति के बिना कोई भी अतिरिक्त सुविधाएं न दें। यदि शासन की सहमति के बिना सुविधायें दी जा रही हो तो तत्काल प्रभाव से रोक लगाये।

वित्‍त सचिव ने लिखा है कि शासन के ध्यान में यह बात लायी गई है कि कतिपय संस्थाएं स्पष्ट निर्देश के बावजूद भी उक्त अनुदेशों का पालन नहीं कर रही है तथा अपने कर्मचारियों को बोनस जैसी सुविधा प्रदान की जा रही है।

इस मामले में सचिव ने कहा है कि समस्त प्रशासकीय विभागों से अनुरोध है कि विभाग के अंतर्गत स्थापित निगम/मंडल/उपक्रम / स्वायत्तशासी संस्थाओं में बोनस भुगतान की समीक्षा करें तथा शासन की सहमति के बिना उपलब्ध कराये जा रहे उक्त सुविधा को तत्काल प्रभाव से रोक लगायें। साथ ही समीक्षा के परिणाम को यथाशीघ्र वित्त विभाग को अवगत कराया जाये।

बता दें कि अभी दो दिन पहले ही सरकारी बिजली कंपनी में कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा की गई है। यह घोषणा स्‍वयं मुख्‍यमंत्री ने की है।

Share

The post Chhattisgarh News: CG निगम-मंडलों में बोनस को लेकर वित्‍त विभाग ने जारी किया निर्देश, जानिये.. क्‍या कहा है आदेश appeared first on bhadas2media.

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *