Bilaspur News: थाने में बदमाश का हंगामा, वीडियो वायरल होने के बाद SP ने थाना प्रभारी समेत आधा दर्जन पुलिस कर्मियों को किया लाइन अटैच

Bilaspur News: थाने में बदमाश का हंगामा, वीडियो वायरल होने के बाद SP ने थाना प्रभारी समेत आधा दर्जन पुलिस कर्मियों को किया लाइन अटैच

Share

Bilaspur News बिलासपुर। आदतन बदमाश ने थाने में अपराध दर्ज करवाने के नाम से जमकर हंगामा मचाया। थाने में गाली–गलौज कर फोन करवाने की भी धौंस दिखाई। दूसरी तरफ घायल बदमाश की भी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। मामले में पुलिस अधीक्षक ने रतनपुर थाना प्रभारी समेत आधा दर्जन स्टाफ को लाइन अटैच कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर थाने में विक्की उर्फ विकास रावत का नाम गुंडा सूची में शामिल है उसके खिलाफ थाने में कई अपराध दर्ज हैं और वह क्षेत्र के नामी बदमाशों में शुमार है। रविवार की रात वह अचानक रतनपुर थाना पहुंचा और कुछ लोगों पर शराब भट्टी के पास मारपीट करने का आरोप लगाते हुए अपराध दर्ज करवाने की बात करने लगा। आरोपी ने बताया कि मारपीट में उसके कंधे में चोट है और हाथ से भी खून बह रहा है। इस दौरान थाना प्रभारी ऑनलाइन मीटिंग में शामिल होने के लिए गए हुए थे। नामी बदमाश होने के चलते थाने में उपस्थित पुलिसकर्मियों ने पहले घटना की तस्वीर करने और घटना सहीं पाए जाने पर अपराध दर्ज करवाने की बात विक्की रावत से कहीं। जिस पर विक्की रावत तत्काल अपराध दर्ज करवाने की बात का थाने में हंगामा मचाने लगा। वह थाने में अश्लील गाली गलौज का भी प्रयोग करने लगा और अपने किसी जाकर से थाना प्रभारी को फोन लगवाने की धौंस जमाने लगा। काफी देर तक बदमाश थाने में हंगामा मचाता रहा और पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने उसे देखते रहे। घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया। नीचे देखें वीडियो…

वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह इस बात पर नाराज हुए कि बदमाश ने जब थाने में इस तरह की हरकत की तो उसे पर कोई कार्यवाही क्यों नहीं हुई। मिली जानकारी के अनुसार मारपीट में घायल बदमाश का कंधा टूट गया था। और उसके बदमाश होने के चलते घटना की तस्दीक करने के बाद कार्यवाही रतनपुर पुलिस करना चाहती थी। बदमाश के घायल होने के चलते तात्कालिक तौर पर रतनपुर पुलिस ने बदमाश पर कोई कार्यवाही नहीं की थी। तब पुलिस अधीक्षक इस बात पर नाराज हुए कि जब बदमाश घायल था तो उसकी रिपोर्ट क्यों नहीं दर्ज की गई?

मामले में पुलिस अधीक्षक में रतनपुर थाना प्रभारी रजनीश सिंह, आरक्षक नंदकुमार यादव अजय भारद्वाज,घनश्याम राठौर, दुर्गेश प्रजापति, राकेश आनंद को लाइन अटैच करते हुए रक्षित केंद्र में संबद्ध कर दिया है।

दूसरे पक्ष ने भी अपराध दर्ज करवाने से किया इंकार

मिली जानकारी के अनुसार दूसरे पक्ष से भी पुलिस ने बुलवाकर विवाद के संबंध में पूछताछ की। तब दूसरे पक्ष ने सिर्फ विवाद होना और मारपीट नहीं होने की बात कही। दूसरे पक्ष ने भी बदमाश के खिलाफ किसी भी प्रकार का अपराध दर्ज करवाने से इनकार कर दिया।

Share

The post Bilaspur News: थाने में बदमाश का हंगामा, वीडियो वायरल होने के बाद SP ने थाना प्रभारी समेत आधा दर्जन पुलिस कर्मियों को किया लाइन अटैच appeared first on bhadas2media.

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *