Bigg Boss 18: वीकेंड के वार में सलमान की लगेगी कंटेस्टेंट्स पर फटकार, जानिए शो बिग बॉस 18 में क्या होगा खास…

Bigg Boss 18: वीकेंड के वार में सलमान की लगेगी कंटेस्टेंट्स पर फटकार, जानिए शो बिग बॉस 18 में क्या होगा खास…

Share

Bigg Boss 18: मुंबई। टीवी शो का मोस्ट पॉपुलर बिग बॉस 18 के सेट पर वीकेंड का वार शुरू हो रहा है। सलमान खान आज बिग बॉस के सेट पर पहुंचेंगे और कंटेस्टेंट्स को जमकर फटकार लगाएंगे। इसकी झलकियां शो के मेकर्स ने प्रोमो में शेयर की थीं। जिसमें दिख रहा है कि सलमान खान शो के कंटेस्टेंट अविनाश मिश्रा को करारी फटकार लगाते दिख रहे हैं। इसके साथ ही शो के दूसरे कंटेस्टेंट्स की भी क्लास लगने वाली है।

दरअसल, बिग बॉस इसी महीने के 6 अक्तूबर को शुरू हुआ था। इस बार शो में 18 कंटेस्टेंट्स को घर में जगह मिली थी। इन कंटेस्टेंट्स में विवियन डिसेना, ईशा सिंह, करणवीर मेहरा, नायरा बनर्जी, मुस्कान बामने, एलिस कौशिक, चाहत पांडे, शिल्पा शिरोडकर, एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते, रजत दलाल, तजिंदर पाल सिंह बग्गा, चुम दरंग, शहजादा धामी, अविनाश मिश्रा, आरफीन खान, सारा आरफीन खान, आरफीन खान की पत्नी, हेमा शर्मा और श्रुतिका अर्जुन का नाम शामिल रहा। अब तक घर से 2 कंटेस्टेंट्स आउट हो चुके हैं। शुरू में अविनाश मिश्रा के साथ घरवालों के झगड़े होते रहे। इसके बाद चाहत पांडे भी अविनाश से जमकर भिड़ीं और दोनों के बीच खूब बवाल देखने को मिला। बीते रोज शो से मुस्कान बामने को घर से बाहर कर दिया था। इससे पहले वायरल भाभी के नाम से मशहूर कंटेस्टेंट हेमा शर्मा को बेघर कर दिया गया था। अब बाकी के बचे कंटेस्टेंट्स के बीच ट्रॉफी की फाइट देखने को मिल रही है। यहां देखिए वीडियो…

बता दें कि, वहीं आज शनिवार को वीकेंड का वार शुरू हो रहा है। शो के होस्ट सलमान खान एक बार फिर बिग बॉस 18 के सेट पर नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने बीते रोज ही इसका प्रोमो भी जारी किया था। जिसमें सलमान खान शो के कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं। साथ ही अविनाश मिश्रा को भी सलमान खान ने जमकर फटकार लगाई है। अब आज रात 9.30 बजे कलर्स टीवी पर इसका एपिसोड प्रीमियर किया जाएगा। 

Share

The post Bigg Boss 18: वीकेंड के वार में सलमान की लगेगी कंटेस्टेंट्स पर फटकार, जानिए शो बिग बॉस 18 में क्या होगा खास… appeared first on bhadas2media.

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *