भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हूसैन के लालकुआ पहुंचने पर मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की जन कल्याण योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया।
बताते चलें कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा के जिलाध्यक्ष महबूब अली और प्रदेश सह संयोजक इस्तकार अंसारी के नेतृत्व में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हूसैन का राजीव नगर बंगली कालोनी स्थित राममंदिर के समीप कार्यालय पर फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया।
इस दौरान पत्रकारों से नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हूसैन ने कहा कि भाजपा ही देश में एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों के लोगों को बिना भेदभाव एकसाथ लेकर चलती है आज केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार मोदी और योगी के नेतृत्व में अल्पसंख्यक वर्ग के लोगो के बेहतरी के लिए काम कर रही है।

अल्पसंख्यकों के लिए सरकार ने सबसे ज्यादा योजनाएं लागू की हैं।

हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि हम सभी अपने समाज के लोगों को इन योजनाओं की जानकारी दें और उन्हें इनका लाभ दिलाएं।

विरोधी दल अल्पसंख्यकों को गुमराह करने के चक्कर मे पड़े हैं

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सबका साथ सबका विकास के साथ जनता को सीधा लाभ पहुचाया जा रहा है तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास से जनता को सीधा लाभ मिल रहा है।

इधर जिला अध्यक्ष महबूब अली ने कहा कि मुस्लिमों को अभी तक के सत्ताधारी दलों ने टूल्स की तरह इस्तेमाल किया है

उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसने सबका साथ सबका विकास का नारा देकर सभी की भलाई के लिए आगे आई है।

विपक्षी दलों ने साजिश के तहत भाजपा के खिलाफ मुसलमानों को बरगला रखा है। ऐसे में हम मुसलमानों को बताएंगे।

भाजपा उनके हितों की रक्षा के लिए कैसे काम कर रही है उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कार्यकारणी का विस्तार किया जायेगा और जिम्मेदार लोगों को ही पदों कि जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *