Anupama Today Episode: शाह परिवार को औकात दिखाएगी आध्या, निकलेगी सबकी हेकड़ी..

Anupama 26 October 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल अनुपमा में रोजाना एक बड़ा ड्रामा होता है. सीरियल में… अनुपमा रास्ते में किसी भी तरह राही को शांत रखने की कोशिश करती है, लेकिन राही हर मौके पर अनुपमा को सुनाने का एक मौका नहीं छोड़ती है और अब लेटेस्ट एपिसोड में अनुपमा राही के साथ शाह हाउस पहुंच जाएगी. यहां पर राही सबकी बैंड बजाती हुई नजर आएगी. वह शाह परिवार को चुप करवा देगी. तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…
सीरियल में, अनुपमा राही के साथ शाह हाउस पहुंच जाती है, जिसका नाम अब कृष्णा भवन है. यहां पर राही के पहनावे को देखते ही हर कोई सवाल उठाने लगता है. इतना ही नहीं, वह राही को असली वाली आध्या भी नहीं मानते है. इस मौके पर राही सबको जवाब देती है और फिर से द्वारका जाने की बात कर देती है. तब अनुपमा सबको शांत करवाती है. इसी मौके पर अनुपमा को पता चलता है कि अनु की रसोई बंद हो गई है और फिर सड़क पर नया तमाशा शुरू हो जाता है. वह तोषू से सवाल पर सवाल करती है, तो तोषू भी झूठ बोल देता है. इसके सब अंदर जाते हैं, तो राही से फूलों की बनी रंगोली खराब हो जाती है तो बा के ताने फिर शुरू हो जाते हैं.
आगे देखने के लिए मिलेगा कि, अनुपमा अपनी बेटी का स्वागत काफी अच्छे से करती है, लेकिन राही पहले गाय से मिलती है और फिर घर में एंट्री लेती है. इसके बाद घर के बच्चे राही का कैक कटवाना चाहते हैं, लेकिन राही केक पर छोटी नाम देखकर भड़क जाती है और पूरा केक खराब कर देती है. इससे पहले राही बा के झूले पर बैठकर नया हंगामा करती है. इतना ही नहीं, बाद में वह तोषू को भी आंख दिखाने लग जाती है. कुल मिलाकर वह शाह परिवार की नाक में पहले दिन ही दम कर देती है, लेकिन अनुपमा उसे कुछ नहीं बोलती.
The post Anupama Today Episode: शाह परिवार को औकात दिखाएगी आध्या, निकलेगी सबकी हेकड़ी.. appeared first on bhadas2media.

