Anupama Today Episode: फूट-फूटकर रोएगी अनुपमा, बच्चों को आश्रम से बाहर निकाल देगा ये शख्स…

Anupama Today Episode: फूट-फूटकर रोएगी अनुपमा, बच्चों को आश्रम से बाहर निकाल देगा ये शख्स…

Share

Anupama 23 October 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल अनुपमा में रोजाना एक बड़ा ड्रामा होता है. सीरियल में… अनुपमा प्रेम की मदद से उस आश्रम में पहुंच जाती है, जहां पर राही (आध्या) रहती है. तभी कमरे में बैठी राही को घर पर नजर रख रहे गुंडे दिख जाते हैं और वह घर से चली जाती है. तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

सीरियल में, अनु, राही को घर चलने के लिए कहती है. वह कहती है कि अनुज हमेशा चाहते थे कि उनका परिवार साथ रहे. अनु रोते हुए राही को घर लौटने के लिए मनाती है. अनुपमा कहती हैं कि अंश भी उनके साथ है और राही से विनती करती हैं कि वह उनके बीच गलतफहमी को दूर करे. वहीं, गंगूवा बच्चों का सामान आश्रम से बाहर फेंक देता है. गंगूवा वे बुजुर्ग व्यक्ति से राही के बारे में पूछते हैं, लेकिन वह कहता है कि उसे इस बारे में कुछ नहीं पता.

आगे देखने के लिए मिलेगा कि, राही, अनु के साथ वापस जाने से मना कर देती है. दूसरी तरफ तोशू, अनु को फोन कर बताता है कि खराब क्वालिटी के कारण एक ऑर्डर वापस आ गया है क्योंकि कुछ लोग बीमार पड़ गए थे. वहीं, राही को पता चलता है कि अगर उसने 210 लाख रुपये नहीं जुटाया तो आश्रम से बच्चों को निकाल दिया जाएगा. राही मंदिर जाती है और वहां किसी से टकरा जाती है. उसके चारों तरफ पर्चे बिखर जाते है और उसपर मां लिखा होता है. राही तुरंत अनु के साथ अहमदाबाद लौटने के लिए तैयार हो जाती है. हालांकि अनुपमा के सामने वो एक शर्त रखती है कि उसे आश्रम बचाना होगा. अगर वह आश्रम नहीं बचा पाएगी तो अनु उसे फिर अपना चेहरा कभी नहीं दिखाएगी.

Share

The post Anupama Today Episode: फूट-फूटकर रोएगी अनुपमा, बच्चों को आश्रम से बाहर निकाल देगा ये शख्स… appeared first on bhadas2media.

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *